---विज्ञापन---

प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर हुआ आउट, फैंस की बढ़ीं धड़कनें; जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म 'फौजी' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. हालांकि, आज मूवी का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इसके साथ ही मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट भी बता दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘फौजी’ का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं एक्टर भी मूवी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने आज यानी 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास की फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है. यह पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

दरअसल, इस नए पोस्ट को देखने के बाद प्रभास के फैंस मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर हनु राघवपुडी कर रहे हैं. इस मूवी को लेकर एक्टर लंबे समय से चर्चा में बने हुए है. मेकर्स के द्वारा जारी किए गए इस नए पोस्टर में उनका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद एक्टर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं, तो वहीं वो फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 10 एपिसोड, जबरदस्त कहानी और तगड़े ट्विस्ट से भरी है ये सीरीज, कलाइमैक्स देख आ जाएगा मजा

कैसा है फौजी का नया पोस्टर?

प्रभास की नई मूवी फौजी का नया पोस्टर मेकर्स ने आज स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जारी किया है. यही कारण है कि फैंस भी इस मूवी के लिए काफी चर्चा कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘आजादी का जश्न बनने से पहले एक जंग थी! उन सभी फौजी को सलाम, जिन्होंने हमारे कल के लिए लड़ाई लड़ी.’ फिल्म के मेकर्स ने इस मैसेज के साथ उन वीरों को नमन और सम्मान दिया है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है. इस मैसेज से साफ होता है कि यह प्रभास की इस मूवी में आपको देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिलने वाला है. फौजी फिल्म के इस पोस्टर में प्रभास खून से सने कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक्टर को दोनो हाथों में बंदूक दिखाई दे रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video पर छिपी है 8 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, IMDb पर 7.7 रेटिंग

कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म फौजी?

हालांकि, मेकर्स ने फौजी के पोस्टर में सुपरस्टार प्रभास का चेहरा नहीं दिखाया है. वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में हैदराबाद का चारमीनार नजर आ रहा है, तो चारों तरफ आग भी देखने को मिल रही है. प्रभास की यह मूवी 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में प्रभास के साथ ईमान इस्माइल, ईमान इस्माइल, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

First published on: Aug 15, 2026 10:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola