Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Samarth Jurel Fight: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) जबसे शुरू हुआ है फैंस टीवी स्क्रीन्स से चिपक गए हैं। शो से इस बार दर्शकों को इतना एंटरटेनमेंट मिल रहा है कि शो की TRP भी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी कंटेस्टेंट्स शो में अपनी पर्सनालिटी दिखाकर एक फैन फॉलोइंग तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि, शो में इस वक्त सबसे सबसे हाइलाइटेड अगर कोई नज़र आ रहा है तो वो हैं अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya)। इसके अलावा अब ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। फैंस को इस लव ट्रायंगल को देखने में काफी इंटेटरेस्ट आ रहा है।
यह भी पढ़ें: परम्पराओं और विदेशी खेलों के साथ हुई Sugandha Mishra की गोद भराई, Sanket की इस फोटो पर दिल हारे फैंस
भारी पड़ सकती है गुस्से में की ये गलती
दूसरी तरफ समर्थ के आने से घर का माहौल काफी गरमा गया है। अभिषेक और समर्थ लगातार लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इसे देखने के बाद अब ऐसा लग रहा है जैसे ये दोनों बिग बॉस के घर का अहम नियम ब्रेक करने वाले हैं। एक गलती इन पर भारी पड़ सकती है और ये दोनों कंटेस्टेंट्स शो से भी बाहर हो सकते हैं। आखिर अभिषेक और समर्थ ऐसा क्या करने वाले हैं जिसकी वजह से इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा हो सकता है चलिए जानते हैं।
आपस में भिड़े अभिषेक और समर्थ
दरअसल, सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं अभिषेक और समर्थ- ईशा को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। ऐसे में बात बिगड़ जाती है और दोनों गुस्से में भड़क उठते है। किचन एरिया में इनके बीच गाली गलौज होती है। दोनों एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। वहीं, ऐसा लग रहा है जैसे अभिषेक या समर्थ में से कोई भी अपना हाथ उठा सकता है। हालांकि, घरवाले बीच में आकर इस झड़के को बढ़ने से रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन अगर इन दोनों में से किसी ने भी अपना हाथ उठाया या हाथापाई की तो वो शो से निष्कासित हो सकता है।
ये है बिग बॉस का सबसे बड़ा रूल
बिग बॉस के सभी नियमों में से सबसे बड़ा और सबसे जरूरी नियम ये है कि कोई भी कंटेस्टेंट शो में हाथापाई नहीं कर सकता। इस नियम के उलंघन पर कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर हो जाता है। बीते कई सीजन में भी ऐसा ही देखने को मिला है। प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) से लेकर उम्र रिआज़ (Umar Riaz) तक कई बार बिग बॉस ने खुद इस नियम का उलंघन करने वाले सदस्यों को शो से बाहर निकाल फेंका है। अब देखना होगा कि कहीं अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के साथ भी तो ऐसा ही कुछ नहीं होने वाला।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines