हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'आश्रम 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, 'बाबा निराला' के खूंखार रूप के साथ फिर मचने वाला है OTT पर गदर

Aashram 4 Update: आश्रम 4 से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है. इसमें बॉबी देओल अपनी मोस्ट पॉपुलर सीरीज के चौथे सीजन के साथ फिर ओटीटी पर वापिस आ रहे हैं. इसमें उनका ‘बाबा निराला’ के पीछे छिपा खूंखार रूप देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Aashram 4 Update

Aashram Season 4 Shooting Update: बॉबी देओल की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज Aashram से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त 2026 के मिडिल में शुरू होने जा रही है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा फिर से अपने मुख्य किरदारों के साथ इस क्राइम ड्रामा सीरीज के निर्माण में लग चुके हैं. जल्द ही यह सीरीज आपके सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: OTT Latest Releases: JioHotstar पर देखें ये 5 नई फिल्में-सीरीज, आते ही जमाई धाक! वीकेंड वॉच लिस्ट में करें ऐड

आश्रम 4 की शूटिंग से जुड़ी जानकारियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2026 के मध्य में इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसमें बॉबी देओल (बाबा निराला), अदिति पोहनकर (पम्मी), और चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी) के रूप में नजर आने वाले हैं. प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी हर बार की तरह इस बार भी मजेदार होने वाली है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जाएंगी.

विज्ञापन

चौथे सीजन में क्या होगा खास?

तीसरे सीजन के अंत में बाबा निराला की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं और पम्मी का बदला एक मोड़ पर पहुंच चुका था. चौथे सीजन में बाबा निराला का और भी खूंखार तथा शातिर रूप देखने को मिलेगा, जहां वह अपने खोए हुए साम्राज्य और ताकत को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगा. निर्माताओं ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि सीजन 4 इस कहानी का आखिरी पड़ाव होगा या कहानी आगे भी बढ़ेगी. हालांकि, इस बार राजनीति, सत्ता, और धोखे का खेल पहले से कहीं ज्यादा गहरा होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Alpha X Review: आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’ देख क्या बोली ऑडियंस? फिल्म देखने से

विज्ञापन

पिछले सीजन्स के बारे में

बता दें कि इससे पहले आश्रम के 3 सीजन्स आ चुके हैं, जिन्होंने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था. पहले सीजन की कहानी काशीपुर के ढोंगी धर्मगुरु ‘बाबा निराला’ (बॉबी देओल) के साम्राज्य, उसके काले कारनामों और उसके खिलाफ पम्मी (अदिति पोहनकर) के बदले पर टिकी है. वहीं दूसरे सीजन में बाबा निराला का रसूख राजनीति में बहुत बढ़ जाता है और राज्य के बड़े नेता (मुख्यमंत्री और विपक्ष) चुनावों में जीत के लिए बाबा के वोट बैंक पर निर्भर हो जाते. तीसरे सीजन में बाबा निराला खुद को भगवान घोषित कर देता है और उसका घमंड सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह अब देश की सत्ता को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करता है. अब आगे की कहानी आपको सीजन 4 में मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 को टक्कर देती हैं ये 5 देसी OTT सीरीज! गांव की सादगी और ड्रामा जीत लेंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola