72nd Miss World Pageant क्या होगा कैंसिल? भारत-पाकिस्तान का तनाव बना बड़ी वजह

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 पर संकट के बादल छा गए हैं। भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता और MLC कलवकुंतला कविता ने राज्य सरकार से इसे स्थगित करने का आग्रह किया है।

72nd miss world pageant 2025 may postpone mlc k kavitha india pakistan war situation

72nd Miss World Pageant 2025

विज्ञापन

भारत देश एक बार फिर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। इस बार यह इवेंट हैदराबाद के HITEX प्रदर्शनी केंद्र में होगा जबकि पिछली बार ये मुंबई में हुआ था। इस बीच प्रतियोगिता पर संकट के बादल घिरते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता, तेलंगाना जागृति अध्यक्ष और MLC कलवकुंतला कविता ने राज्य सरकार से आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 को स्थगित करने का आग्रह किया है।

बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने का समय

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, MLC कलवकुंतला कविता ने कहा है कि देश में युद्ध जैसे माहौल का आसार बना हुआ है। ऐसे में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 को स्थगित करना ही अनुचित होगा। उन्होंने IPL 2025 का उदाहरण देते हुए तेलंगाना सरकार से कहा है कि भारत-पाकिस्तान तनाव और देश की गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बावजूद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता करना आलोचना को जन्म दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ये समय बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने और गलत संकेत भेजने से बचने का समय है।

विज्ञापन

कब से शुरू होनी थी प्रतियोगिता?

बता दें कि इस बार 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 10 मई से 31 मई, 2025 तक हैदराबाद में किया जाएगा। साल 1996 में पहली बार भारत ने बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। इसके बाद 2024 में मुंबई में मेजबानी की गई। इस साल हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 की शुरुआत होगी। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन

अब तक इन्होंने जीता खिताब

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अभी तक भारत की छह सुंदरियों ने इस खिताब को अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने इस खिताब को अपने नाम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ