Urfi Javed Viral Dress: पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) लगता है किसी दिन लोगों को हार्ट अटैक करवा कर ही मानेंगी। उनके कपड़े अक्सर लोगों को जबरदस्त झटके दे देते हैं। बीते दिन वो अप्सरा बनकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी को दंग कर दिया था। वहीं, इस बार उन्होंने जो किया है उसे देखकर कोई भी सदमे में जा सकता है। अब उर्फी जावेद एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने इंटरनेट पर लेटेस्ट वीडियो से सुर्खियां भी बटोर लीं।
उर्फी ने टेनिस रैकेट के साथ दिखाए अपने इरादे
कुछ मिनटों पहले ही उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक अटपटा वीडियो शेयर किया है। इस बार उन्होंने जिस चीज से अपने कपड़े बनाए हैं वो देखकर आपका भी सिर घूम जाएगा। अब वो सोफे पर बैठकर टेनिस रैकेट पर गुलाबी धागा बांधते हुए नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे वो इस पर कुछ डिजाइन बनाने की या इसके साथ कोई एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश कर रही हैं। कुछ ही सेकंड्स में उनके इरादे भी सामने आ गए हैं।
रैकेट पहन आईं उर्फी
बता दें, उर्फी जब इस टेनिस रैकेट पर गुलाबी धागा बांध रही थीं तो पीछे से किसी की आवाज आती है और वो शख्स उर्फी से पूछता है कि ‘आप टेनिस खेलने जा रहे हो क्या?’ इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘टेनिस खेलने नहीं जा रही हूं, पहनने जा रही हूं।’ इतना कहते ही वो इसे पहनकर आ जाती हैं। उर्फी जावेद ने अब टॉप की जगह अपनी बॉडी पर टेनिस रैकेट पहना हुआ है। ग्रीन कलर की स्कर्ट के साथ उन्होंने इस रैकेट को स्टाइल किया है। इस रैकेट पर उन्होंने कुछ फ्लावर्स के कट आउट लगाए हुए हैं। बेहद खूबसूरती से एक्ट्रेस इसे फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी रूमर्स से परेशान हुईं Parineeti Chopra, अब लिया बड़ा फैसला
लोगों को हुई गलतफहमी
इस बैकलेस टेनिस रैकेट ड्रेस में उर्फी को देख अब हर कोई हैरान है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘टेनिस रैकेट whatttt !!’ अब उनकी ये अतरंगी ड्रेस देखकर उनकी एक फैन ने कमेंट किया, ‘वाह कितनी जुनूनी हो।’ तो किसी ने इसे मच्छर मारने का रैकेट समझकर लिखा, ‘ये तेज करंट भी मारता है।’ कोई बोला, ‘इसको लगा डाला तो लाइफ झिंगालाला।’ एक कमेंट आया, ‘कोच साहब समझो!! मैच जीतने के लिए ये वाला रैकेट ही चाहिए!’ ज्यादातर लोगों को उर्फी का वीडियो देख गलतफहमी हो गई है कि उन्होंने ड्रेस बनाने के लिए मच्छर मारने वाले रैकेट का इस्तेमाल किया है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
2 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
2 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
2 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines