सीनियर एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। ये ऑफिस उनका मुंबई के देसाई रोड में बना हुआ है। अनुमप खेर ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। अनुपम ने मुंबई पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में एक्टर के एफआईआर दर्ज कराते ही अंबोली पुलिस एक्शन में आ गई और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया है कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या-क्या चोरी हुआ?
अनुपम खेर की मानें तो उनके ऑफिस से तिजोरी और एक बॉक्स गायब हुआ है। उस बॉक्स में फिल्म के कुछ नेगेटिव रखे थे। दो लोग दरवाजा तोड़कर उनके ऑफिस में घुस गए और चोरी को अंजाम दे दिया।
अनुपम खेर ने एक्स पर किया पोस्ट
अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे। क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।’
गौरतलब है कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अक्सर अपने फैंस के साथ नए नए वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अपनी लाइफ के दिलचस्प किस्सों को भी अनुपम अपने फैंस से साझा करते हैं।
अनुपम खेर की आने वाली फिल्में
आपको बता दें एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1982 में ‘आगमन’ नाम की फिल्म से की थी, हालांकि 1984 में आई ‘सारांश’ उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘इमरजेंसी’, ‘फतेह सिंह’, ‘अलर्ट 24*7’ जैसी फिल्मों में अनुपम देखने को मिलेंगे। उनकी आखिरी फिल्म जिसमें वो नजर आए थे वो इसी साल मार्च में आई फिल्म ‘कागज 2’ थी।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines