Swatantrya Veer Savarkar बनकर पर्दे पर लौट रहे Randeep Hooda, ट्रेलर रिलीज

Swatantrya Veer Savarkar: रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखड़े की आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद शानदार है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस को पहले से ही बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

Swatantrya Veer Savarkar

Swatantrya Veer Savarkar

विज्ञापन

Swatantrya Veer Savarkar: इन दिनों रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखड़े अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर: ए सिनेमैटिक ट्रिब्यूट टू इंडियाज अनसंग हीरो’ को लेकर चर्चा में है। अब इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद शानदार है। ट्रेलर रिलीज की जानकारी रणदीप ने 3 मार्च को ही दे दी थी और तभी से फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बनी हुई थीं। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ वीर सावरकर पर आधारित होगी। इस फिल्म में विनायक दामोदर सावरकर की कहानी को दिखाया जाएगा। देश को आजादी दिलाने में सावरकर ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आज भी बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं। सावरकर को लेकर कहा जाता है कि उनके बिहेवियर की वजह से महात्मा गांधी से उनकी कभी नहीं बनी। वहीं, अब सावरकर पर बनी फिल्म जल्द ही रिलीज के लिए भी तैयार है।

विज्ञापन

कौन थे वीर सावरकर?

‘वीर सावरकर’ एक हिन्दुत्व विचारधारा वाले अग्रणी समर्थक थे। सावरकर का जन्म साल 1883 में 28 मई को हुआ था। देश की क्रांति में सावरकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। एक लेखक, वकील, समाज सुधारक और राजनेता रहे वीर सावरकर ने हमेशा स्वदेशी आंदोलन में भाग लिया। इतना ही नहीं बल्कि आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ी।

विज्ञापन

गरम दल में शामिल होकर उन्होंने आजादी की मांग रखी और अंग्रेजी चीजों का बहिष्कार किया। लंदन में रहकर उन्होंने भारतीय इतिहास को खंगाला और फिर साल 1909 में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। कड़ी शर्तों के बाद फिर सावरकर को जेल से रिहा किया गया और ब्रिटिश सरकार ने उनके कामों पर प्रतिबंध तक लगा दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

विज्ञापन

जल्द रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखड़े के अलावा अमित सियालभी नजर आने वाले हैं। फिल्म को 22 मार्च 2024 को दो भाषाओं-हिंदी और मराठी में रिलीज किया जाएगा। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ