---विज्ञापन---

Kareena Kapoor के लाडले Jeh ने पैप्स को देख चिढ़ाया मुंह, यूजर्स की निकली हंसी, बोले- ऐसे होते हैं नवाब

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह ने किया कुछ ऐसा कि यूजर्स की भी हंसी निकल गई। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग से लौटते हुए जेह की हरकतें कैमरे में कैप्चर हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: बी-टाउन सितारों के बच्चे चर्चा में ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बात जब करीना और सैफ के साहबजादे की हो, तो क्यूटनेस का होना भी लाजमी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग खत्म होने के बाद जब पटौदी फैमिली वापस लौट रही थी, तो पैपराजी के कैमरे में एक बार फिर से पटौदी परिवार कैप्चर हुआ। इस दौरान कुछ ऐसा भी कैप्चर हो गया कि यूजर्स हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

---विज्ञापन---

जेह की क्यूटनेस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के बाद करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह एक बार फिर कैमरे के सामने आए। इस दौरान जहां तैमूर अपने पापा से किसी चीज के लिए जिद करते नजर आ रहे हैं और सैफ उन्हें समझा रहे हैं, तो करीना और जेह आगे निकल आते हैं, लेकिन भई नवाब तो नवाब होते हैं। कुछ ही कदम चलने के बाद जेह कैमरे के सामने आते हैं और बेहद ही क्यूट तरह से मुंह चिढ़ाते हैं। जेह की ये हरकत कैमरे में कैद हो जाती है और उनकी क्यूटनेस पर हर किसी को हंसी आ जाती है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ऐसे होते हैं नवाब। दूसरे ने लिखा कि क्या क्यूटनेस है। तीसरे ने कहा कि कितना क्यूटनेस है। एक अन्य ने कहा कि जेह हमेशा मूड में रहता है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब जेह ने ऐसा कुछ किया है। जी हां, प्री-वेडिंग से ही सैफ अली खान के साहबजादे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और उसमें भी वो ऐसा ही कुछ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

पहले भी जेह ने बनाएं फेसेस

प्री-वेडिंग से पटौदी फैमिली का एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में हैं, जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह कैमरे के सामने मौजूद है। इस दौरान भी जेह अलग-अलग तरह के फेस बनाकर अपनी क्यूटनेस दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर भी अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने Gauri से कहा- मैं हूं यहां… Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में झूमे King-Queen

---विज्ञापन---

First published on: Mar 04, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola