रिहाना ने खोला भारी भरकम सामान का राज, चौंके लोगों को बताया कि इसके अंदर क्या है

Rihana luggage in Anant-Radhika wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए जामनगर पहंची रिहाना ने बताया कि भारी-भरकम सामान में क्या है।

Rihanna in anant radhika wedding

Rihanna in anant radhika wedding

विज्ञापन

Rihanna luggage in Anant-Radhika wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के लिए जामनगर में महमानों का आना शुरू हो गया है। ये फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक सेलिब्रेट किए जाएंगे।

कैरेबियन पॉप स्टार भी रिहाना भी अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिहाना 1 से 3 मार्च तक चलने वाले प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म भी करेंगी। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग भारी-भरकम सामान ले जाते दिख रहे हैं। इसे रिहाना का लगेज बताया जा रहा है, जो वो अपने साथ लेकर आई हैं। कई लोग इसे लेकर रिहाना का मजाक उड़ाते हुए पूछ रहे हैं कि क्या वो अनंत-राधिका को फोल्डिंग हाउस गिफ्ट करने वाली हैं।

विज्ञापन

रिहाना का सारकास्टिक रिप्लाई

सोशल मीडिया पर लगेज को लेकर पूछे गए सवालों का रिहाना ने सारकास्टिक रिप्लाई दिया है। रिहाना ने लोगों को कहा कि पूरा स्टेज उनके सूटकेस में फिट नहीं होता। रिहाना के फैंस उनके इस रिप्लाई को कोट कर के पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ रिहाना की रिहर्सल का वीडियो

सोशल मीडिया पर रिहाना की रिहर्सल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि रिहाना फंक्शन में अपने हिट नंबर्स पर परफॉर्म करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिहाना बैकग्राउंड डांसर्स और सिंगर्स के साथ पूरी रात प्रैक्टिस की है। वो इस परफॉर्मेंस के दौरान इंडो वेस्टर्न लुक में दिखेंगी।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे अमीर सिंगर हैं रिहाना

साल 2023 में रिहाना का नाम फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुआ। बारबाडोस की नागरिक रिहाना 1.4 बिलियन डॉलर की  मालकिन हैं। रिहाना गिनती दुनिया के सबसे अमीर म्यूजिशियन में होती है, वो एक शो के लिए करीब 90 से 100 करोड़ रुपए लेती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ