Miss World 2024 में टॉप 4 से बाहर होने पर भी भारतीयों का दिल जीतीं सिनी शेट्टी, यूजर्स बोले-गर्व है हमें

Miss World 2024: सोशल मीडिया पर सिनी शेट्टी के लिए यूजर्स ने लिखा कि उन्हें उन पर गर्व है कि वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में न केवल शामिल हुईं बल्कि उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत का नाम रोशन किया।

Miss World 2024, sini shetty
विज्ञापन

Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से भारत की सिनी शेट्टी बाहर हो गई हैं। जब टॉप 4 कंटेस्टेंट का नाम अनाउंस किया गया तो उसमें सिनी शेट्टी का नाम शामिल नहीं था। टॉप 4 से बाहर होने पर उनके प्रशंसक निराश हो गए, उनका दिल टूट गया। लेकिन प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद भी सिनी भारतीयों का दिल जीत लिया। उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों उन्हें सपोर्ट करते हुए कमेंट किए।

विज्ञापन

आप पर गर्व सिनी

सोशल मीडिया पर सिनी शेट्टी के लिए यूजर्स ने लिखा कि उन्हें उन पर गर्व है कि वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में न केवल शामिल हुईं बल्कि उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत का नाम रोशन किया। आज सुबह से ही पूरे इंडिया की नजर उन पर थीं। जैसे ही प्रतियोगिता शुरू हुई नेटिजन्स उनकी पोस्ट को शेयर और लाइक करने लगे। उनके बाहर आने के बाद लोगों ने X, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके सपोर्ट में पोस्ट किया। लोगों ने कहा कि आपने (सिनी शेट्टी) हम सभी को गर्व महसूस कराया है।

https://twitter.com/shayararar/status/1766515050066407610

आत्मविश्वासी और बेहतरीन

एक यूजर Shay ने X पर लिखा सवाल-जवाब में मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी का जवाब सबसे अच्छा रहा। वह बहुत आत्मविश्वासी और बेहतरीन हैं। लेकिन वह टॉप 4 में जगह नहीं बना पाईं। लेकिन हमें उन पर गर्व है।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने पोस्ट शेयर की

सिनी शेट्टी के प्रतियोगिता के बाहर होने के बाद नेटिजन्स ने जमकर उनकी पोस्ट को शेयर और लाइक किया। लोगों ने कहा कि कोई बात नहीं अगर आप मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के खिताब को जीत नहीं सकीं। हमें आप पर गर्व है।

विज्ञापन

विनर ताज को एक साल तक रखती है

मिस वर्ल्ड के ताज की कीमत करीब 83 लाख रुपये तक होती है। यहां आपको बता दें कि विनर इस ताज को अपने पास केवल एक साल तक ही रख सकती हैं। अगले साल उसे दूसरे विनर को यह ताज देना होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ