हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हां मैं ही सांप और उनका जहर मंगवाता था'; Elvish Yadav से पुलिस ने पूछे 5 सवाल, जानें जवाब

Noida Police interrogated Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव ने रेव पार्टी के दौरान सांपों के जहर की तस्करी मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया है। नोएडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने पूछताछ के दौरान एल्विश से 5 सवाल पूछे जिनका जवाब देते हुए यूट्यूबर ने क्या कहा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Noida Police interrogated Elvish Yadav.

Noida Police interrogated Elvish Yadav: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) फिलहाल ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में हैं। पुलिस ने उन्हें रेव पार्टी के दौरान सांपों के जहर की तस्करी करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया था, जहां से उन्हें सूरजपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने यूट्यूबर को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

नोएडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कुबूल कर लिया है कि उन्होंने रेव पार्टी के दौरान सांप और सांपों का जहर मंगवाया था। आइए जानते हैं कि पुलिस ने एल्विश यादव से कौन-कौन से सवाल पूछे हैं और यूट्यूबर ने उनको क्या जवाब दिए हैं?

यहां देखें पुलिस के सवाल

नोएडा पुलिस :- क्या आपको पहले से जानकारी थी सेक्टर 51 में होने वाली रेव पार्टी की?

विज्ञापन

एल्विश यादव :- हां, मुझे इस बात की जानकारी पहले से थी। ऐसी पार्टी होती रहती हैं।

 

नोएडा पुलिस :- रेव पार्टी में सांप क्यों मंगाए गए? इस मामले में आपका नाम भी सामने आया है, आपको इस बारे में कुछ कहना है?

विज्ञापन

एल्विश यादव :- हां, रेव पार्टी में अक्सर ही सांपों का जहर लाया जाता रहा है लेकिन ये सांप जहरीले नहीं होते हैं। ये सांप सिर्फ गले में डालकर एन्जॉय करने के लिए होते हैं।

 

नोएडा पुलिस :- क्या आपने पार्टी के लिए सांपों का इंतज़ाम किया था?

विज्ञापन

एल्विश यादव :- इसके लिए राहुल ने मुझसे बात की थी। मैंने ही उसे सपेरों के बारे में जानकारी दी थी और उसने कनेक्ट कराया था। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता है।

 

नोएडा पुलिस :- सांपों के अलावा पार्टी में 20 ML जहर भी मिला है, उनका क्या किया जाता है?

विज्ञापन

एल्विश यादव :- सांपों के जहर को कुछ लोग नशे के जरिए लेते हैं तो कुछ लोग स्नेक बाईट के जरिए लेते हैं। इसके अलावा उस जहर का क्या होता है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

नोएडा पुलिस :- आपको पार्टी के आयोजकों के बारे में कैसे पता है?

विज्ञापन

एल्विश यादव :- मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता, मेरी मुलाकात उनसे किसी पार्टी के दौरान हुई थी। वीडियो शूट के लिए मैं उन्हीं लोगों से सांपों को मंगवाता था।

गौरतलब है कि यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम केस में पिछले साल 2023 में आया था। पुलिस ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया कि यूट्यूबर हर बार इन आरोपों को नकारते रहे। हालांकि अब उन्होंने पुलिस के सामने कुबूल कर लिया है, कि रेव पार्टी के दौरान उन्होंने सांप का जहर मंगाया था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ संपर्क की बात भी कबूल कर ली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की कैसे कटी जेल में पहली रात, खाने में क्या-क्या मिला? जानें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola