हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंटरनेशनल स्टेज, मेंटल अवेयरनेस, गांव भी लिया गोद, ऐसी है होने वाली मां Deepika Padukone की शख्सियत

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वैसे तो दीपिका की शख्सियत किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मगर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने के अलावा भी दीपिका ने कई शानदार काम किए हैं। जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही वाकिफ हैं।

विज्ञापन

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  (Deepika Padukone) प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका और रणवीर के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों कपल्स ने सितंबर में बच्चे के जन्म का ऐलान किया है। जिसके बाद से ‘दीपवीर’ की जोड़ी एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गई है। बेशक दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। मगर दीपिका का करियर कॉन्ट्रोवर्सियों से भरा है। हालांकि बी-टाउन अदाकारा से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं दीपिका पादुकोण की कुछ खासियतें आपको भी हैरान कर सकती हैं।

मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम
हिन्दी सिनेमा में नाम कमाने से पहले दीपिका पादुकोण डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। जिससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा था। ऐसे में दीपिका मेंटल अवेयरनेस को लेकर काफी सर्तक रहती हैं। वहीं दीपिका एक एनजीओ भी चलाती हैं। जिसका नाम ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ (Live Love Laugh Foundation)  है। इस एनजीओ के तहत दीपिका डिप्रेशन, एग्जाइटी और मेंटल अवेयरनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करती हैं।


विदेश में कमाया नाम
बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण कई वैश्विक पटल पर भी देश का नाम रोशन करने के लिए मशहूर हैं। 2022 में दीपिका ने ‘फीफा वर्ल्ड कप’ (FIFA Worldcup) की ट्रॉफी का उद्घाटन किया था। कतर में आयोजित इस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील करने वाली दीपिका पहली भारतीय सेलिब्रिटी थीं। इसके बाद 2023 में ऑस्कर के मंच से दीपिका का बुलावा आया था। दीपिका ने यहां एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑसकर की ट्रॉफी दी थी। जिसके बाद दीपिका ‘बाफ्टा अवॉर्ड्स’ (BAFTA Awards) में भारत को रिप्रेजेंट करती नजर आई थीं। हालांकि ‘बाफ्टा’ के दौरान ही पहली बार दीपिका का बेबी बंप भी नोटिस किया गया था।

विज्ञापन

गोद लिया गांव
दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र का एक गांव भी गोद लिया है। दरअसल ‘ग्रीनथॉन अभियान’ के तहत दीपिका ने महाराष्ट्र के ‘अबगांव’ को गोद लिया था। यही नहीं, इस गांव में दशकों से बिजली नहीं थी। ऐसे में दीपिका की वजह से महाराष्ट्र का यह गांव भी रोशन हो उठा था।

दीपिका की फिल्में
बड़े पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका की फिल्मों का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल भी दीपिका की कई फिल्में रिलीजिंग की कतार में हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘कल्कि 2989 एडी’ (Kalki 2989 AD) का है। इस फिल्म में दीपिका पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फ्रेंचाइजी ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का भी हिस्सा बनेंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन

जामनगर पहुंचीं दीपिका
प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीती रात जामनगर का रुख कर लिया था। दोनों कपल्स यहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत करने पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों कपल्स का एयरपोर्ट वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। जिसमें रणवीर दीपिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola