हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

किसी ने दी 5 करोड़ की कार, तो किसी ने दिए Diamonds, Anant Ambani-Radhika Merchant को 'बॉलीवुड' से मिले खास तोहफे

Anant Ambani-Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में बी-टाउन सेलेब्स ने शिरकत की। इस इवेंट में सितारों ने खूब लाइमलाइट लूटी और अनंत और राधिका को खास तोहफे भी दिए। आइए आपको बताते हैं कि किसने क्या गिफ्ट दिया है?

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani-Radhika Merchant: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग अब भी सुर्खियों में बनी हुई है। 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में राधिका और अनंत की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब इंटरनेट पर चर्चा हो रही है बी-टाउन से अनंत और राधिका को कई खास तोहफे मिले हैं। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सितारों ने अनंत और राधिका को क्या-क्या गिफ्ट दिया है?

किसने क्या तोहफा दिया?

शाहरुख खान

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के अंदाज ने हर किसी का दिल जीता। किंग खान अपनी फैमिली के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। अब लोगों के जहन में सवाल है कि किंग खान ने अनंत और राधिका को प्री-वेडिंग में क्या गिफ्ट दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने उन्हें 5 करोड़ की मर्सिडीज बेंज 300 एसएलआर गिफ्ट की है।

विज्ञापन

सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान यानी भाईजान ने अनंत को एक बेहद शानदार घड़ी तोहफे में दी है। इसके अलावा राधिका को टाइगर ने डायमंड के ईयररिंग्स गिफ्ट किए हैं। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में सलमान खान का भी अलग अंदाज देखने को मिला था। इस प्री-वेडिंग से सलमान के कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें भाईजान खूब एंजॉय करते नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड का ये खास कपल बहुत जल्द अपने बच्चे का वेलकम करने वाला है। इस खुशी के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अनंत और राधिका को 1 करोड़ रुपये की घड़ियां तोहफे में दी हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड का मशहूर कपल यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में खूब चार चांद लगाए। कपूर फैमिली ने इस इवेंट में खूब मजे किए, जिसके कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अनंत और राधिका को एक जोड़ी एयर जॉर्डन जूते गिफ्ट किए हैं, जिनकी कीमत 16,20,700 से 29,36,600 रुपये के बीच है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी भी पहुंचे थे। दोनों की कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। वहीं अगर गिफ्ट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की सोने की परत चढ़ी और हीरे जड़ित मूर्तियां तोहफे में दी हैं।

विज्ञापन

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल के साथ इस प्री-वेडिंग में पहुंची थी। एक्ट्रेस के सादगी भरे लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज को लोगों ने खूब पसंद भी किया। वहीं अगर विक्की और कैटरीना की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अनंत और राधिका को डायमंड के कंगन और हार गिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Mumbai Blast Case में कैसे उछला था Sanjay Dutt का नाम? एक्टर को जाना पड़ा था जेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola