Aditi Rao Hydari-Siddharth Secret Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की सीक्रेट वेडिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ने तेलंगाना के मंदिर में बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ चुपचाप शादी रचा ली है। दोनों की शादी में सिर्फ फैमिली और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। हालांकि शादी की खबरों पर अदिति की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। न ही दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ी कोई पोस्ट देखी गई। भले ही अदिति और सिद्धार्थ ने फैंस को कुछ नहीं बताया हो लेकिन उनकी शादी का सबूत ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) के इवेंट से मिल गया है।
इवेंट से गायब दिखीं अदिति
संजय लीला भंसाली का अपकमिंग ओटीटी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का इवेंट बुधवार की शाम रखा गया, जिसमें रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल नजर आईं लेकिन अदिति राव हैदरी दूर-दूर तक नजर नहीं आईं। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि एक्ट्रेस ने एक्टर सिद्धार्थ से गुपचुप शादी कर ली है।
यह भी पढ़ें: Akshaye Khanna का कई हसीनाओं पर आया दिल, फिर भी नहीं मिला प्यार, जानें क्यों अब तक कुंवारे हैं एक्टर?
होस्ट ने की शादी की पुष्टि
आपको बता दें कि इवेंट के होस्ट सचिन ने खुद अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की पुष्टि की है। उन्होंने स्टेज पर कहा, ‘हम जानते हैं कि अदिति इवेंट में क्यों नहीं हैं। उन्होंने आज 27 मार्च, बुधवार को शादी कर ली है।’ सचिन के इतना कहते ही स्टेज पर मौजूद बाकी स्टार कास्ट मुस्कुराने लगती है। उनके रिएक्शन से लगता है कि वह पहले से एक्ट्रेस की शादी से वाकिफ थीं।
कब रिलीज हो रही हीरामंडी?
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले सीरीज का पोस्टर और स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। इसके बाद एक सॉन्ग रिलीज किया गया जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। अब फाइनली मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। बता दें कि ‘हीरामंडी’ 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
33 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
65 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
185 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
207 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
305 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
311 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
331 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
333 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
357 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
382 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines