संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। फाइनल रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। हालांकि, आयोग की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का आयोजन इस साल 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। इस इंटरव्यू राउंड में कुल 2845 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह इंटरव्यू दो शिफ्टों में हुआ – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शुरू होती थी। यह राउंड मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था।
मेंस परीक्षा (Mains Exam) का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को किया गया था। यह परीक्षा भी दो शिफ्टों में हुई थी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। परीक्षा की शुरुआत निबंध (Essay) पेपर से हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था।
इससे पहले, UPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims) का आयोजन 16 जून 2024 को किया था। इस परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित किया गया। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में सफल हुए, केवल वे ही मेंस परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल थे।
अब बारी है फाइनल रिजल्ट (Final Result) की, जिसके जरिए यह तय होगा कि कौन से उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चुना गया है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 1056 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक चली थी।
How to Check UPSC CSE Final Result 2024: कैसे चेक करें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 रिजल्ट?
UPSC CSE Final Result 2024 चेक करने की प्रक्रिया भी बेहद सरल है। उम्मीदवारों को सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “UPSC Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें रोल नंबर के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट होगी। उम्मीदवार Ctrl+F प्रेस करके सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर ढूंढ़ सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट या सूचना छूट न जाए। जल्द ही आयोग की तरफ से फाइनल रिजल्ट की तारीख घोषित की जा सकती है।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
12 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
1 day agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
5 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines