हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Summer Vacations: द‍िल्‍ली, UP समेत क‍िस स्‍टेट में कब से गर्मियों की छुट्टियां, यहां देखें डीटेल

Summer Vacation 2024: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मियां आते ही बच्चों को समर वेकेशन का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं कि इस बार किस दिन से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी और कब बच्चों का इंतजार खत्म होगा।

विज्ञापन
यूपी में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं।

Summer Vacation 2024: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है। अगर दिन में आप घर से बाहर निकलते हैं, तो आपको चिलचिलाती धूप के साथ-साथ लू और गर्म हवा का भी अहसास होगा। भीषण गर्मी में जहां कुछ बच्चों को कमजोरी की समस्या रहती है, तो वहीं कुछ को हर समय चक्कर की समस्या होने लगती है।
ऐसे में हर साल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) पड़ती है। ताकि बच्चे बीमार न हो। आमतौर पर गर्मी की छुट्टियां मई और जून महीने से शुरू होती है, क्योंकि इस समय ज्यादा गर्मी होती है। हालांकि हर राज्य में अलग-अलग दिन से छुट्टियां (School Holiday) पड़नी शुरू होती हैं। आइए जानते हैं इस साल कब से समर वेकेशन शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 21 मई 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक गर्मियों की छुट्टियां (UP School Holiday) पड़ेंगी।

विज्ञापन

बिहार

हर साल बिहार (Bihar Summer Vacation 2024) में आमतौर पर 10 दिन की गर्मियों की छुट्टियां पड़ती हैं। लेकिन इस बार 10 दिन की वेकेशन बढ़ा दी गई है। बिहार के स्कूलों में 15 अप्रैल 2024 से लेकर 15 जून 2024 तक गर्मियों की छुट्टियां पड़ेंगी।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (West Bengal School Holiday) में इस बार छात्रों को 6 मई 2024 से लेकर 22 जून तक गर्मियों की छुट्टियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

दिल्ली

इस बार दिल्ली (Delhi Summer Vacation 2024) में 11 मई 2024 से लेकर 30 जून तक छात्रों को गर्मियों की छुट्टियां दी जाएंगी। हालांकि शिक्षक को 28 जून से स्कूल आना होगा, ताकी वो छात्रों के लिए टाइम टेबल बना सकें।

तमिलनाडु

इस बार तमिलनाडु (Tamil Nadu School Holiday) में 19 अप्रैल 2024 को आम चुनाव होने है, जिसकी वजह से कक्षा 1 से लेकर 9 तक के छात्रों को 10 दिन की अतिरिक्त छुट्टियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला 

यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024 Toppers List: टॉप 10 की सूची में 51 छात्रों के नाम, देखिए 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola