SSC CHSL 2024 Exam: 12वीं पास लोगों के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने एलडीसी (LDC), जेएसए (JSA) और डीईओ (DEO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र जारी किया है। SSC भारत सरकार के विभिन्न डिपार्टमेंट और कार्यालयों के लिए हर साल राष्ट्रीय स्तर पर एक कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के आयोजित करता है। इस एग्जाम के माध्यम से सरकारी विभागों में हर साल हजारों पोस्ट पर नियुक्तियां की जाती हैं।
रिक्तियों की कुल संख्या (Total Number of Vacancies)
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के SSC CHSL 2024 Exam के माध्यम से लोअर डिविजन क्लर्क(LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), सॉर्टिंग असिस्टेंट (Sorting Assistant) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ‘ग्रेड ए’ के 3712 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
SSC CHSL 2024 Exam के एलडीसी (LDC), जेएसए (JSA) और डीईओ (DEO) Grade ‘A’ (विभाग/मंत्रालय को छोड़कर) पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और संस्कृति मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’ के लिए गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। (नोट: कैंडिडेट को भारत का नागरिक होना चाहिए।)
आयु सीमा (Age Limit)
SSC की नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC CHSL पदों के लिए आयु सीमा 18-27 वर्ष (01 अगस्त, 2024 तक) है। जिनका जन्म 02 अगस्त, 1997 से पहले और 01 अगस्त, 2006 के बाद नहीं हुआ हो, वे कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट (Relaxation in Age) नोटिफिकेशन में दी गई जानकरी के मुताबिक दी जाएगी (विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें)।
परीक्षा का मोड और परीक्षा की तिथि (Mode and Date of Exam)
टियर I और टियर II की दोनों परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी, जो ऑनलाइन ली जाएंगी. टियर I की परीक्षा जून-जुलाई, 2024 में होंगी। वहीं, टियर II परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की और अभी तक परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं।
आवेदन शुल्क (Exam Fee)
SSC CHSL 2024 Exam के लिए जेनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है। इस परीक्षा के लिए महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, शारीरिक रूप से विकलांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क देय नहीं है।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2024 City Intimation Slip जारी, भाषा के आधार पर तय होगा पेपर का रंग
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date of Application)
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC CHSL 2024 Exam के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2024 है। जहां तक आवेदन शुल्क की बात है, तो यह आयोग के पास 08 मई, 2024 तक निश्चित तौर पर पहुंच जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2024 Session 2 Result: 100 परसेंटाइल लिस्ट में सिर्फ 2 लड़कियां, 2.45% बढ़ी कट-ऑफ
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
SSC CHSL 2024 Exam से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए SSC की नोटिफिकेशन की लिंक दी रही है. यहां क्लिक कर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
12 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
1 day agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
5 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines