हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Board 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट पहले होगा जारी, तय हो गई तारीख, जानें लेटेस्ट अपडेट

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं। बोर्ड की ओर से सबसे पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट आएगा, उसके बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

Live Updates

15:15 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में शानदार रिजल्ट देखने को मिला था। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस में 97.73%, और कॉमर्स में 98.95% छात्र पास हुए थे।

15:00 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: कहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट नीचे बताई गई वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर पाएंगे।

- rajresults.nic.in

- rajeduboard.rajasthan.gov.in

14:18 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कॉमर्स और साइंस के बाद होगा जारी

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित करेगा, जिसके बाद ही आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम जारी किया जाएगा। पिछले साल भी रिजल्ट इसी क्रम में जारी किए गए थे। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

13:43 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: कक्षा 12वीं के लिए क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

13:32 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: इस बार भी नहीं आएगी 10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट, जानें वजह

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने साफ कर दिया है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं होती हैं, जिनमें कई बार छात्रों के अंक बढ़ जाते हैं। ऐसे में टॉपरों की लिस्ट में बदलाव की संभावना रहती है।

इसी कारण पिछले कई वर्षों से राजस्थान बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा बंद कर दी है, और इस बार भी नतीजों के साथ कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

13:14 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस समय होगा जारी

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी साझा की है। बोर्ड के अनुसार, RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 को 25 मई से 28 मई 2025 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने का सटीक समय साझा नहीं किया है। फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी ताजा अपडेट की जानकारी तुरंत मिल सके।

13:02 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: एक या दो विषयों में हुए फेल, तो ना करें चिंता

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं या 12वीं कक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलता है, जिससे वे उन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। हालांकि, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगली बार पूरा सेशन फिर से पढ़ना होगा और नियमित छात्र की तरह परीक्षा देनी होगी।

11:51 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा था 12वीं का प्रदर्शन?

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में शानदार रिजल्ट देखने को मिला था। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस में 97.73%, और कॉमर्स में 98.95% छात्र पास हुए थे। वहीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 94% छात्रों ने सफलता हासिल की थी।

10:41 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले इन आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in – पर जाना होगा।

- इसके बाद 'RBSE 10th/12th Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।

- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यानपूर्वक चेक करें।

- अंत में रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

10:04 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे करें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होते ही शुरू हो जाएगी, और यह परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक छात्र अपने संबंधित स्कूल में जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

09:24 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर के जरिए आसानी से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिससे छात्र अपने परिणामों को आसानी से एक्सेस कर भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

08:50 (IST) 20 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: किस समय जारी होगा परिणाम?

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के सभी परिणाम मई महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, 12वीं की आंसर शीट की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

14:02 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख जल्द होगी जारी

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद उन छात्रों के लिए राहत की खबर है जो एक या दो विषयों में असफल होते हैं। आरबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें घोषित करेगा। संभावना है कि ये परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया स्कूल स्तर पर होगी, इसलिए छात्र समय रहते अपने स्कूल से संपर्क जरूर करें। यह अवसर छात्रों को अपनी पिछली गलतियों को सुधारने और शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक आखिरी मौका देता है।

12:33 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: साल 2024 में कितना था 10वीं का पासिंग प्रतिशत

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत साल 2024 में 93.04% दर्ज किया गया था। उस साल बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं। जहां 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल को खत्म हुई थीं, वहीं 10वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

11:56 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा, फिर ‘राजस्थान बोर्ड’ सेक्शन में जाकर संबंधित कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। लॉगिन क्रेडेंशियल्स पहले से संभाल कर रखें, ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।

11:38 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर रखें तैयार

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही उसे ऑनलाइन या SMS के जरिए तुरंत चेक कर सकें। तैयार रहने से समय की बचत होगी और परिणाम आसानी से देखा जा सकेगा।

11:08 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पासिंग मार्क्स क्राइटेरिया

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 से कम अंक आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

10:40 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट?

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए "RBSE 10th 10th Result 2025" या "RBSE 10th 12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

4. आपक रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

10:13 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: इस साल कक्षा 12वीं में कितने छात्र हुए शामिल

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट और SMS के माध्यम से भी देख सकेंगे।

10:08 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की योजना है कि इस बार 12वीं की सभी स्ट्रीम्स – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाए, जिससे सभी छात्रों को एक साथ परिणाम मिल सके।

09:26 (IST) 19 May 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: जानिए पिछले साल कैसा रहा था 12वीं का प्रदर्शन

RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में शानदार रिजल्ट देखने को मिला था। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस में 97.73%, और कॉमर्स में 98.95% छात्र पास हुए थे। वहीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 94% छात्रों ने सफलता हासिल की थी।

Rajasthan Board 10th 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 25 से 28 मई के बीच किसी भी दिन जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर दी है। हालांकि, रिजल्ट किस समय जारी होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है। अब ऐसे में कक्षा 10वीं के परिणाम मई महीने के आखिर में जारी किए जाने की संभावना है।

राजस्थान बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल राज्यभर से 10वीं और 12वीं के लिए 19 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हुई थीं, जिनमें 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल और 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में 33% से कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा से गुजरना होगा। वहीं, तीन या उससे अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा और उन्हें अपनी क्लास रिपीट करनी होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola