Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा है कि राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम 10 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाएगा।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ऐसे में लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जाना तय है। यह भी कहा जा रहा है कि करीब एक पद के लिए 5 दावेदार यानी पांच गुना अभ्यार्थियों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में चयन किए उम्मीदवारों की फिर पीएसटी और पीईटी के दौर से गुजरना होगा, इसमें भी काफी उम्मीदवार बाहर किए जाएंगे। बाद बचे हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य व पुलिस दूरसंचार के लिए पीईटी 30 अंक और कांस्टेबल चालक कांस्टेबल बैंड के लिए पीईटी 20 अंक का होगा। इसमें उम्मीदवार का शारिरीक जांच, लंबाई, दौड़ आदि के लिहाज से उम्मीदवार को जांचा जाएगा।
ऐसे बनेगी मेरिट
कांस्टेबल सामान्य पदों के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। वहीं कांस्टेबल ड्राइवर बैंड के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी व स्किल टेस्ट के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines