Shubman Gill: टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. जिसके बाद टीम इंडिया 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल के ऊपर उनकी नजरें रहने वाली है. शुभमन गिल इस दौरान 3 वनडे मैच और 2 टेस्ट खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए गिल 2 वनडे मैच मिस भी करने वाले हैं. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज की तैयारी के लिए बहुत ही बड़ा कदम उठाया है.
शुभमन गिल ने उठाया बड़ा कदम
टीम इंडिया का पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड में टेस्ट और वनडे सीरीज का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के ऊपर ये रिकॉर्ड अच्छा करने का दबाव भी है. जिसको लेकर गिल बहुत ज्यादा सीरियस भी हैं. शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड जल्दी जाने का फैसला किया है. वनडे टीम न्यूजीलैंड के लिए 28 अक्टूबर को रवाना होने वाली है. लेकिन गिल पहले से ही न्यूजीलैंड पहुंच कर अभ्यास भी शुरू कर चुके हैं.
गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं. जिससे वो टेस्ट सीरीज में बड़ी पारी खेल सके. फिलहाल शुभमन वनडे में लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वनडे के दौरान पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार होने वाली है. ऐसे में वो इस सीरीज के लिए खास तैयारी नहीं कर रहे हैं. उनका पूरा फोकस टेस्ट सीरीज पर ही रहने वाला है.
पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.