‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, तीसरे T20I से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली थी. हालांकि वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि तीसरे टी20 में वैभव को ओपनिंग करानी चाहिए.

IND vs NZ

आकाश चोपड़ा ने दी खास सलाह (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है. दूसरे टी20 की प्लेइंग-11 मे वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला था. हालांकि वो चार ही रन बना पाए. ईशान किशन की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वो उतरे थे. अब उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स का कहना है कि उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए थी. तीसरे टी20 में भी सूर्यवंशी का खेलना लगभग पक्का है क्योंकि किशन बाहर हो गए हैं. इससे पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को बड़ा सुझाव दिया है.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा की. सवाल ये ही था कि वैभव सूर्यवंशी को कहां पर खेलना चाहिए. आकाश ने साफ कर दिया है कि उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए. वो चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें. आप सभी जानते हैं कि संजू सैमसन और अभिषेक लंबे समय से भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. दोनों वर्ल्ड कप विजेता हैं. इस वजह से ही प्लेइंग-11 में वैभव को जगह नहीं मिल रही है. ईशान किशन की चोट के बाद वैभव का रास्ता खुला.

विज्ञापन

आकाश ने सुझाव देते हुए कहा, “वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करा दीजिए. ये मैं पहले भी कह रहा था और अब भी कहूंगा. मैं जानता हूं कि आप अपनी शानदार ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना नहीं चाहते हैं. ये बात हम पहले से सुनते आ रहे हैं. लेकिन यहां वर्ल्ड कप नहीं चल रहा है. ना ही वर्ल्ड कप अगले दो महीनों में होने वाला है. मौजूदा समय में हम खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं. टीम को आगे ले जा रहे हैं. इससे अच्छा मौका शायद कभी नहीं मिलेगा.”

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा का बल्लेबाजी क्रम को लेकर बयान

आकाश चोपड़ा का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा को खिलाना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि वैभव और संजू को ओपनिंग करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “वैभव लंबे समय से बेंच पर बैठे हुए हैं. ये डर है कि कहीं उनका आत्मविश्वार नीचे ना आ जाए. वो सिर्फ नेट्स पर खेल रहे हैं. अब जब ईशान किशन चोटिल गए हैं तो उन्हें ओपन करने दीजिए. इसका एक ये भी कारण है कि वैभव कितनी अच्छी बैटिंग कर लें, ईशान के आने के बाद वो बाहर हो जाएंगे. इस लिहाज से अभी अभिषेक शर्मा को तीन नंबर पर खिलाना चाहिए. संजू और वैभव को ओपनिंग करने दो. लेफ्ट और राइट का संयोजन भी बना रहेगा. इससे अलावा कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ