Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट, ये 3 खिलाड़ी मिलकर कर रहे हैं कमी पूरी

Hardik Pandya: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल कई खिलाड़ियों को मौका दे रही है.

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. जहां पर टीम फिलहाल 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इंजरी के कारण टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी कमी को दूर करना चाहती है. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल उनकी कमी को दूर करने के लिए 3 खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का बैलेंस बिगड़ जाता है. लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने इसका तोड़ तलाश लिया है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे रही है. वहीं उनका साथ देने के लिए नमन धीर को मौका दिया जा रहा है. ये दोनों ही मिलकर 4 ओवर फेंकते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा दोनों मैच फिनिशर की भूमिका भी निभाते हुए नजर आ रहे हैं. पांड्या कई मुकाबलों में मैच खत्म करके आते थे. उस भूमिका को फिलहाल तिलक वर्मा निभाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट आगे भी इसी प्लान को जारी रख सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ