JEE Advanced 2022 Answer Key: जेईई एडवांस 2022 की आंसर-की जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

JEE Advanced 2022 Answer Key

JEE Advanced 2022 Answer Key

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईटी बॉम्बे द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति विंडो 4 सितंबर, 2022 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस समय आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

-जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपकी आंसर-की स्क्रीन पर जारी होगी।
-आंसर-की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

जेईई एडवांस 2022 की फाइनल आंसर-की और परिणाम 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ