Activa को टक्कर देते हैं 110 CC के ये स्कूटर! कीमत मात्र 68,150 रुपये से शुरू, देखें लिस्ट

Honda Activa 110 खरीदने का प्लान है तो जरा रुकिए. बाजार में इसे टक्कर देने वाले कई स्कूटर मौजूद हैं, जो कम कीमत में अच्छे माइलेज, फीचर्स और रोजमर्रा की राइडिंग का ऑप्शन देते हैं. जानते हैं इनके नाम और इनमें से कौन सा स्कूटर आपकी जरूरत के हिसाब से फिट बैठ सकता है.

Honda Activa alternatives
1 / 7
Honda Activa 110 खरीदने का प्लान है तो जरा रुकिए. बाजार में इसकी टक्कर के और भी स्कूटर मौजूद हैं. (Image Credit-AI)

 

Honda Activa 110 लंबे समय से 110cc स्कूटर सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. लेकिन अब बाजार में ऐसे कई मॉडल मौजूद हैं जो कीमत, माइलेज और फीचर्स के मामले में इसे सीधी टक्कर देते हैं. TVS Jupiter 110, Hero Destini 110 और TVS Zest 110 ऐसे ही तीन विकल्प हैं.

विज्ञापन

TVS Jupiter 110

TVS Jupiter 1102 / 7

TVS Jupiter 110 को Activa के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में गिना जाता है. इसमें 113.3cc इंजन मिलता है, जो 7.91 bhp की पावर और iGO Assist के साथ 9.8 Nm टॉर्क देता है. इसकी राइडिंग आरामदायक है और शहर के रोजाना सफर के लिए इसे काफी प्रैक्टिकल बनाया गया है. (Image Credit-TVS)

विज्ञापन

Jupiter में मिलते हैं ये फीचर्स

Jupiter में मिलते हैं ये फीचर्स3 / 7

Jupiter 110 में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा LED लाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले और SmartXonnect कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसका माइलेज करीब 48 से 61 km/l तक बताया जाता है, जबकि एक्स-शोरूम कीमत 75,625 रुपये से शुरू होती है. (Image Credit-TVS)

Hero Destini 110

Hero Destini 1104 / 7

Hero Destini 110 उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो बजट के साथ-साथ आरामदायक डिजाइन चाहते हैं. इसमें 110.9cc का इंजन दिया गया है, जो 8.1 bhp पावर और 8.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 56.2 km/l है. (Image Credit-Heromotocorp)

विज्ञापन

Destini 110 की खासियत

Destini 110 की खासियत5 / 7

Destini 110 में नियो-रेट्रो डिजाइन के साथ मेटल बॉडी पैनल्स मिलते हैं. इसकी सीट 785 mm लंबी है और कर्ब वेट 114 किलो है. रियर सस्पेंशन और अच्छे ग्रिप वाले टायर रोजाना की राइड को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,600 रुपये है. (Image Credit-Heromotocorp)

TVS Zest 110

TVS Zest 1106 / 7

TVS Zest 110 इस लिस्ट का सबसे हल्का स्कूटर है. इसका वजन सिर्फ 103 किलो है, इसलिए ट्रैफिक में इसे संभालना आसान रहता है. इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो 7.71 bhp पावर और 8.8 Nm टॉर्क देता है. इसकी सीट हाइट 760 mm है. (Image Credit-TVS)

विज्ञापन

Zest 110 किसके लिए सही?

Zest 110 किसके लिए सही?7 / 7

Zest 110 में 19 लीटर स्टोरेज मिलता है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 68,150 रुपये है. हल्का वजन और आसान हैंडलिंग इसे नए राइडर्स और शहर में रोजाना स्कूटर चलाने वालों के लिए उपयोगी बनाती है. अगर आपकी प्राथमिकता कम बजट में हल्का और आसान स्कूटर है, तो इसे भी Activa खरीदने से पहले देख सकते हैं. (Image Credit-TVS)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन