हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JAC class 9th results 2023: झारखंड 9वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन
JAC class 9th results 2023

JAC class 9th result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड 9वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 9वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद ही छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं।

झारखंड 9वीं परिणाम 2023 सीधा लिंक

JAC class 9th result 2023: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
  • होमपेज पर, “कक्षा IX परीक्षा के परिणाम – 2022” पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • आपका जेएसी कक्षा 9 परिणाम 2023 स्क्रीन पर जारी होगा।
  • डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ध्यान दें कि वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड मार्कशीट नहीं है। छात्रों को मूल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी, जिसके लिए उन्हें उनके स्कूलों द्वारा उचित समय पर सूचित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेएसी कक्षा 9 स्कोरकार्ड 2023 पर दिए गए सभी डिटेल को ध्यान से पढे़ं। इस डिटेल में नाम, रोल नंबर, विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक आदि शामिल होंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें