IND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर, लगातार तीसरे मुकाबले में किया खुद को साबित

IND vs NZ: महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के संन्यास के बाद से टीम इंडिया एक मैच फिनिशर की तलाश कर रही थी. हार्दिक पांड्या ने धोनी के बाद इस रोल को अच्छे से निभाया है. लेकिन उन्हें उनका साथी नहीं मिल रहा है. अब नमन धीर ने इस रोल में कमाल का प्रदर्शन किया है.

Naman Dhir

Naman Dhir ने लगातार बल्ले के किया शानदार प्रदर्शन (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से मैच फिनिशर की तलाश में लगी हुई है. इस रोल के लिए कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. लेकिन सभी इसका फायदा नहीं उठा पाए हैं. रिंकू सिंह ने कुछ मैचों में अच्छा किया. लेकिन उसके बाद वो भी फेल हो गए. वहीं मुख्य मैच फिनिशर की भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण लंबे समय से नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में मैच फिनिशर की तलाश बीसीसीआई ने और तेज कर दी. अब नमन धीर बीसीसीआई की ये तलाश खत्म कर सकते हैं. 

विज्ञापन

नमन धीर ने किया कमाल का प्रदर्शन 

टीम इंडिया ने मैच फिनिशर की तलाश खत्म करने के लिए ही नमन धीर को मौका दिया है. धीर को इसी वजह से वनडे और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में आजमाया जा रहा है. वनडे में उन्होंने सिर्फ 1 ही मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी अंत के ओवरों में आकर खेली थी. जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में सिर्फ 6 गेंदों में ही नाबाद 24 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 पारियों में वो 2 बार नाबाद भी लौटे थे. 

विज्ञापन

हालांकि उसके बाद भी धीर ने बहुत ज्यादा बात नहीं हो रही थी. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने सभी का दिल जीता. उस समय उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में ही 42 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई. जिसके बाद अगले टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने मुश्किल समय में आकर 17 गेंदों में ही 31 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत मिली. धीर ने ही दूसरे टी-20 मुकाबले में अटैक करने की शानदार शुरुआत की थी. 

आसानी से बड़ा शॉट खेल रहे हैं नमन धीर 

मौजूदा समय में नमन धीर के खेलने की अंदाज पर नजर डाले, तो बहुत ही शानदार नजर आता है. धीर ने अब तक जो भी बल्लेबाजी की है. उसमें वो बहुत ही आसानी से बड़ा शॉट खेलने में सफल हो रहे हैं. जिसके कारण ही बहुत ही कम समय में ही उन्होंने गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना दिया है. धीर छक्के मारने की कला में माहिर नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वो पहली ही गेंद से भी अटैक करने का दम रखते हैं. जो मैच फिनिशर का रोल निभाने के लिए बहुत ही अहम है. 

विज्ञापन

धीर को हालांकि यही फॉर्म आगे भी बरकरार रखनी होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 3 टी-20 मैचों में भी धीर को इसी अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी. इसके अलावा वो 5 वनडे मैचों की सीरीज में भी खेलने वाले हैं. वनडे में भी टीम इंडिया फिलहाल मैच फिनिशर की तलाश में है. ऐसे में अगर वहां पर भी वो ऐसी ही 2 से 3 पारियां खेलते हैं, तो वनडे टीम में भी अपनी जगह पक्की कर पाएंगे. बल्ले के साथ नमन धीर हार्दिक पांड्या की कमी नहीं खलने दे रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ