हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

HP TET 2023: हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
HP TET June 2023

HP TET 2023 Registration: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBSE) ने 9 मई को जून सेशन के लिए HP टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 300 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 29 मई से 31 मई आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 1 जून से 3 जून तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क सामान्य और इसकी उप-श्रेणियों (पीएचएच को छोड़कर) के लिए 800 रुपये और ओबीसी/एसटी/एससी/शारीरिक विकलांग (पीएचएच) श्रेणियों के लिए 500 रुपये है। परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से कर सकते हैं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक

HP TET 2023: इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर टीईटी (जून 2023) पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola