Dead Criminal Found Alive: क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान मरने के बाद भी जिंदा हो जाए। ऐसा होता तो कम ही है, लेकिन कुछ ऐसी ही एक खबर सामने आई है जिसमें 24 साल के अपराधी के मरकर जिंदा हो गया। हम बात कर रहे हैं रुद्रेश नाम के अपराधी की जिसे ‘आरडीएक्स’ के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस संग मुठभेड़ में उसके चेहरे पर गोली लगी जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर अचानक से वो जिंदा कैसे हुआ ये बड़ा सवाल है?
मुठभेड़ में मारा गया था ‘आरडीएक्स’ रुद्रेश
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपने चेहरे पर गोली मारने के बाद मृत समझा जा रहा था, वास्तव में जीवित है और अभी भी लापता है। उसका नाम रुद्रेश उर्फ ‘आरडीएक्स’ है जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: ‘पूरा बैंक खाली हो गया’… कहीं आप भी तो नहीं भरते ऐसे चेक
रुद्रेश ने खुद मारी थी अपने आपको गोली
पुलिस ने बताया कि अपराधी रुद्रेश और उसका एक दोस्त जिसका नाम नोहरा बताया जा रहा है एक घर में छिपे हुए थे। पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान रुद्रेश ने कथित तौर पर अपने चेहरे पर गोली मार ली। बाद में उसके शव को शवगृह ले जाया गया। जब सोमवार को अपराधी के घर वाले शव की पहचान के लिए शवगृह पहुंचे तो वहां रुद्रेश नहीं बल्कि कोई और था।
फरार हो गया था रुद्रेश
दरअसल रुद्रेश मरा नहीं था बल्कि जिंदा था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पुलिस के पहुंचने से कुछ ही देर पहले रुद्रेश घर से भाग गया था। शव की पहचान गलत तरीके से की गई क्योंकि उसका चेहरा क्षत-विक्षत था और कमरे में उसका कुछ सामान बिखरा हुआ था। छापेमारी के समय पुलिस को घर से तीन हथियार भी मिले।
कौन था मरने वाला व्यक्ति
अब सवाल ये उठता है कि अगर मरने वाला व्यक्ति रुद्रेश नहीं था तो कौन था? दरअसल मरने वाला इंसान बूंदी जिले का निवासी था और कई सालों से कोटा में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज थे। रुद्रेश को उसके तीन साथियों के साथ 2 जनवरी को महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान मालिक के भाई पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को तलाश था।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर ट्रेन हादसे की भयानक तस्वीरें आईं सामने, देख दहल जाएगा दिल
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
13 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
3 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines