कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, गम में डूबा शादी वाला घर

Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया. सआदतगंज में चबूतरे और पार्किंग से शुरू हुई लड़ाई वारदात में बदल गई.

lucknow triple murder case

लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया. Credit: Instagram ( rishabh_shukla_ ) / Screengrab

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया. सआदतगंज में चबूतरे और पार्किंग से शुरू हुई लड़ाई वारदात में बदल गई. विवाद के बीच मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर रहे ऋषभ शुक्ला ने गोली से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें तिवारी परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मृतक सुयश तिवारी की अगले महीने शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इस दर्दनाक घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम छाया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ, छत पर लिटाकर 1.5KM घसीटा और…’, कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या

विज्ञापन

क्या है मामला?

ये घटना नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला इलाके में हुई, जहां खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई. इस दौरान आरोपी ऋषभ शुक्ला ने अवैध पिस्टल से शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. मृतकों के पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर मामले से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है. गोलीबारी के कारणों और विवाद से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ