MP Murder Case : मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह सिर्फ प्रेमी से शादी थी। पुलिस ने पहले मौत की घटना को संदिग्ध माना था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ।
यह घटना भोपाल के अरेरा हिल्स थाने क्षेत्र की है। छोटी बहन बुलबुल सेन का एक लड़के से अफेयर है और वह उससे शादी करना चाहती है। इस शादी के लिए परिजन राजी नहीं थे। शादी को लेकर एक दिन छोटी बहन का अपनी बड़ी बहन गायत्री से विवाद भी हो गया। इसके बाद बुलबुल ने बड़ी बहन को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची।
यह भी पढे़ं : Goa Murder Case: सूचना सेठ से पति ने पूछा तो मिला चौंकाने वाला जवाब
छोटी बहन ने बड़ी बहन की हत्या की
प्रेमी से शादी करने के लिए छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। उसने गायत्री को थायराइड की जगह जहर की गोली दे दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले बड़ी बहन ने पुलिस को अपने बयान में कहा था कि थायराइड की गोली खाने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने की बात आई सामने
एक तरफ बड़ी बहन की मौत हुई और दूसरी तरफ छोटी बहन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने की बात सामने आई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी लड़की की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines