लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां भोला खेड़ा इलाके में मां और बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी गई. पुलिस इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है.

Crime Scene AI Image

AI Generated Image

Double Murder In Lucknow: लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा इलाके में शुक्रवार, 9 अक्तूबर की सुबह डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. गौरी स्टूडियो वाली गली के एक घर के कमरे से मां और बेटी के शव बरामद किए गए. दोनों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

हत्या के बाद फैली सनसनी

दोनों मृतकों की पहचान रविन्द्र शंकर की पत्नी 55 साल की श्याम दुलारी और उनकी 32 साल की बेटी पूजा साहू के तौर पर हुई है. दोनों की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पड़ोसी इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

मां-बेटी की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. साथ ही घटना से जुड़े संभावित सुरागों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

आरोपी पिता हिरासत में

पुलिस ने हत्या के शक में आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि रविंद्र शंकर गुप्ता होमगार्ड की नौकरी करते हैं. उन्होंने ही पुलिस को पत्नी और बेटी की हत्या की खबर दी थी. बड़ी बेटी की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस को खबर मिली है कि बेटी किसी लड़के से बात करती थी जिसको लेकर अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे. फिहलाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ