हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्‍या नवजात बच्‍चों के ल‍िए भी बनता है आधार कार्ड? जानें क्‍या है बाल आधार कार्ड और क्‍या हैं इसके फायदे?

माता-पिता के पास अपने नवजात शिशुओं की ओर से बाल आधार कार्ड के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं. बाल आधार कार्ड को ब्लू आधार के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

Baal Aadhar Card Kaise banta hai? : आपने अपने आधार का उपयोग जानते हैं और ये भी जानते हैं क‍ि आधार कार्ड क‍ितना जरूरी है. अगर आपके पास ये कार्ड नहीं है तो आप कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से चूक सकते हैं. यही, नहीं, केवाईसी के ल‍िए भी ये कार्ड बहुत महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंक‍ि इसके ब‍िना आपकी केवाईसी पूरी हो ही नहीं सकती. बैंक से लेकर राशन कार्ड बनवाने तक क‍े ल‍िए आपको अपना आधार द‍िखाना ही होगा.

लेक‍िन आज हम आपको एक ऐसे आधार कार्ड के बारे में बता रहे हैं, जो बड़ों यानी वयस्‍कों के ल‍िए नहीं, बल्‍क‍ि बच्‍चों के ल‍िए बनाया जाता है. इसे बाल आधार कार्ड कहते हैं. इसे ब्‍लू आधार के नाम से भी जाना जाता है. नवजात या 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों के ये कार्ड बनाया जाता है. आइये आपको बताते हैं क‍ि यह कार्ड कैसे बनाया जाता है और इसे बनवाने के कौन से फायदे हैं?

Indian Railway : 5 साल से कम उम्र के बच्चों के ल‍िए IRCTC ने बदले न‍ियम!

विज्ञापन

‘बाल आधार’ के लिए बच्चे का कोई बायोमेट्रिक डेटा जरूरी नहीं
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, कोई बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाएगा. उनकी यूआईडी जनसांख्यिकीय जानकारी और उनके माता-पिता की यूआईडी से जुड़ी चेहरे की तस्वीर के आधार पर तैयार की जाएगी. इन बच्चों को 5 और 15 साल की उम्र होने पर अपनी दसों उंगलियों, एक आंख की पुतली और एक चेहरे की तस्वीर के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करवाना होगा.

ऑनलाइन कैसे बनवाएं बाल आधार कार्ड (how to make aadhar card online for child)
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से बाल आधार कार्ड बना सकते हैं. आइये आपको पहले ऑनलाइन आधार कार्ड बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं.
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं और “मेरा आधार” सेक्शन में “अपॉइंटमेंट बुक करें” पर क्लिक करें.
“नया आधार” चुनें और अपना मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड (कैप्चा) दर्ज करें.
“परिवार के मुखिया के साथ संबंध” में, “बच्चा (0-5 वर्ष)” चुनें.
अपने बच्चे का विवरण, जैसे नाम, जन्मतिथि और पता, ध्यान से दर्ज करें.
सुनिश्चित करें कि आपके पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और आपका आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं.
अपनी अपॉइंटमेंट के लिए किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर उपयुक्त तिथि और समय चुनें.
बुकिंग की पुष्टि करें और आप जाकर म‍िलें.

विज्ञापन

15 नवंबर से बदल जाएंगे टोल प्लाजा के न‍ियम, ये गलती की तो देना होगा दोगुना टोल

ऑफलाइन कैसे बनवाएं बाल आधार कार्ड (how to make aadhar card offline for child)
किसी भी आधार सेवा केंद्र या स्थायी नामांकन केंद्र पर जाएं. UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ के जर‍िए अपने आस-पास एक केंद्र खोजें.
केंद्र के कर्मचारियों को सूचित करें कि आप अपने बच्चे का बाल आधार कार्ड/नीला आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं.
आधार नामांकन फॉर्म को अपने बच्चे के विवरण के साथ अच्छी तरह भरें.
सुनिश्चित करें कि आपके पास जरूरी दस्तावेज मौजूद हों, जैसे क‍ि आपका आधार कार्ड (माता-पिता होने के प्रमाण के रूप में), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (जन्म और पहचान के प्रमाण के रूप में) आपका पता प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल, आदि)
आपके बच्चे की दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें.
बस, भरा हुआ फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज अधिकारियों को सौंप दें.

विज्ञापन

बता दें क‍ि बाल आधार कार्ड के लिए नामांकन निःशुल्क होता है. चाहे ऑनलाइन किया जाए या ऑफलाइन, इस प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लगता.

बाल आधार कार्ड के फायदे (benefits of Baal Aadhaar)

विज्ञापन
  1. आध‍िकार‍िक पहचान म‍िलती है. कहीं घूमने गए या होटल में चेक-इन करने के दौरान या स्‍कूल एडम‍िशन में ये मददगार होता है.
  2. सरकारी जन कल्‍याण योजनाओं का फायदा म‍िल पाता है. सब्‍सिडी और हेल्‍थकेयर व न्‍यूट्र‍िशन प्रोग्राम का लाभ भी म‍िलता है.
  3. स्‍कूल एडम‍िशन और म‍िडडे मील जैसी स्‍कीमों का लाभ म‍िलता है.
  4. बाल आधार कार्ड, बच्‍चे को ड‍िज‍िटल पहचान द‍िलाता है.इससे बाद में PAN, बैंक अकाउंट और अन्‍य फाइनेंश‍ियल सर्व‍िस से जुड़ने में आसानी रहती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola