New SEBI Chief: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को अपना नया मुखिया मिल गया है। सरकार ने फाइनेंस सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज यानी 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। तुहिन कांता पांडे अगले 3 साल SEBI का नेतृत्व करेंगे।
DIPAM में भी किया काम
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ऐसे समय SEBI की कमान संभाल रहे हैं जब बाजार में मुश्किल दौर से गुजर रहा है और तमाम तरह की चुनौतियां उसकी राह में हैं। पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में टीवी सोमनाथन के कैबिनेट सेक्रेटरी बनने के बाद फाइनेंस सेक्रेटरी का पदभार संभाला था। इससे पहले वह डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Stock Market: महीने के आखिरी दिन आज इन शेयरों में एक्शन की है उम्मीद, बनाए रखें नजर
हर महीने इतनी सैलरी
सेबी चीफ को भारत सरकार के सचिव के बराबर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। बाजार नियामक सेबी के प्रमुख को मकान और कार के बिना 5,62,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। यानी तुहिन कांत पांडे बतौर सैलरी हर महीने 5,62,500 रुपये घर लेकर जाएंगे। सेबी अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूरे शेयर बाजार की देखरेख की जिम्मेदारी सेबी पर ही होती है। तुहिन कांत पांडे के पास लंबा अनुभव है, ऐसे में उनकी नियुक्ति से बाजार को स्थिरता मिलने की उम्मीद है।
एयर इंडिया और LIC
DIPAM सेक्रेटरी के रूप में तुहिन कांत पांडे ने कई महत्वपूर्ण काम किए थे। एयर इंडिया के निजीकरण और LIC की शेयर बाजार में लिस्टिंग में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पांडे की एजुकेशन की बात करें, तो उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (UK) से एमबीए किया है. बता दें कि माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उन्होंने 2 मार्च, 2022 को सेबी की कमान संभाली थी और वह सेबी की पहली महिला प्रमुख रही हैं।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines