Stock Market: महीने के आखिरी दिन आज इन शेयरों में एक्शन की है उम्मीद, बनाए रखें नजर

Stocks to Watch Today: शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन है और आज फरवरी का भी आखिरी दिन है। इस पूरे महीने मार्केट ने निवेशकों की चिंता को बढ़ाया है। अगर बाजार आज पॉजिटिव मूड दर्शाता है तो निवेशकों को कुछ न कुछ राहत जरूर मिलेगी।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today, Sensex Today,Share Market News, Market Live,

Photo Credit: Google

Stock Market News: शेयर बाजार के लिए फरवरी काफी बुरा गुजरा है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कई गोते लगाए हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि बुनियादी तौर पर मजबूत और कारोबारी गतिविधियों में मजबूती से जुड़ी जानकारी देने वालीं कंपनियों के शेयर भी नरमी का सामना कर रहे हैं। आज यानी 28 फरवरी को इस महीने और सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है। आज ऐसे शेयरों में एक्शन की उम्मीद है, जिनकी कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

Tata Power Company

टाटा पावर की सौर विनिर्माण सहायक कंपनी TP सोलर को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) से 632 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टाटा समूह की इस कंपनी का शेयर पिछले सत्र में दो प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ 343 रुपये पर बंद हुआ और इस साल अब तक (YTD) यह 12.58% कमजोर हो चुका है।

विज्ञापन

Rail Vikas Nigam Ltd

रेलवे से जुड़ी इस कंपनी के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। RVNL ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे सेंट्रल रेलवे से 135.66 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। कंपनी का शेयर कल चार प्रतिशत से अधिक गिरकर 348 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 18.71% नीचे आ गया है।

Sanofi India

कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान, उसका मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 33.7 फीसदी बढ़कर 137.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि आय 9.7% की उछाल के साथ 514.9 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का शेयर कल गिरावट के साथ 4,993 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 17.97% गिर चुका है।

विज्ञापन

Ge Power India

जीई पावर इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे Greenko KA01 IREP से एक ऑर्डर मिला है, जिसका साइज़ 273.5 करोड़ रुपये है। जीई पावर को यह ऑर्डर 22 नवंबर 2027 तक पूरा करना है। कंपनी का शेयर गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक कमजोरी के साथ 243.60 रुपये पर बंद हुआ और इस साल अब तक यह 36.26% नीचे आ गया है।

विज्ञापन

Schaeffler India

इस कंपनी ने भी चौथी तिमाही (Q4) अच्छा मुनाफा कमाया है। कंपनी का प्रॉफिट 13.2% की बढ़ोतरी के साथ 237.3 रुपये पर रहा है। जबकि कंपनी की आय 13.9% बढ़कर 2,136 करोड़ रुपये पहुंच गई है। कल कंपनी का शेयर 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,050.20 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 11.79% गिर चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ