Share Market: शेयर बाजार ने द‍िखाया 4 महीने का सबसे खराब परफॉर्मेंस, निफ्टी 25700 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार के लिए ये सप्ताह (4-9 जनवरी 2026) पिछले 4 महीनों का सबसे खराब हफ्ता साबित हुआ है. आज, शुक्रवार 9 जनवरी को बाजार बंद होते समय निफ्टी 25,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे गिरकर 25,683 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई.

share market (9)

शेयर बाजार में भयंकर ग‍िरावट देखी गई

विज्ञापन

शेयर बाजार अपने बुरे दौर से गुजर रहा है. लगातार 5 सेशन में बाजार दबाव में रहा. सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% गिरकर 83576.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 194 अंक या गिरकर 25683.30 पर बंद हुआ. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.90% गिरा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.74% लुढ़क गया. ये प‍िछले चार महीने का सबसे खराब परफॉर्मेंस है.

पांच दिनों में इन्वेस्टर्स को 13 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है, क्योंकि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 जनवरी को 481 लाख करोड़ रुपये से घटकर 468 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया. अकेले 9 जनवरी को ही इन्वेस्टर्स की दौलत में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमी आई.

विज्ञापन

निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप गेनर

निफ्टी 50 इंडेक्स में एशियन पेंट्स (1.88% ऊपर), ONGC (1.16% ऊपर) और HCL टेक (0.94% ऊपर) टॉप गेनर रहे.

निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप लूजर
इंडेक्स में 35 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए, जिनमें अडाणी एंटरप्राइजेज (2.59% नीचे), NTPC (2.29% नीचे), और अडाणी पोर्ट्स (2.10% नीचे) टॉप लूजर रहे.

विज्ञापन

बाजार में ग‍िरावट क्‍यों
ट्रंप की ‘500% टैरिफ’ धमकी और अमेरिकी कानून
बाजार में मची इस तबाही का सबसे बड़ा कारण अमेरिका का प्रस्तावित रूस सेंक्शंस बिल है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है. इस बिल के तहत रूस से कच्चा तेल या यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% तक का टैरिफ लगाने का प्रावधान है.

क्‍योंक‍ि भारत रूस का एक प्रमुख तेल खरीदार है, निवेशकों को डर है कि भारत के $85 बिलियन के अमेरिकी निर्यात बाजार (विशेषकर टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी) पर इसका विनाशकारी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों (FIIs) की रिकॉर्ड बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. केवल जनवरी 2026 के पहले कुछ दिनों में ही विदेशी निवेशकों ने 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं. वे भारत के महंगे वैल्युएशन को छोड़कर अमेरिकी बाजार और डॉलर की ओर भाग रहे हैं.

‘डर’ का सूचकांक (India VIX) बढ़ा
बाजार में अनिश्चितता को मापने वाला India VIX इस हफ्ते करीब 16% उछल गया है. यह द‍िखाता है कि ट्रेडर्स आने वाले दिनों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर रहे हैं. जब VIX बढ़ता है, तो बाजार में ‘पैनिक सेलिंग’ (घबराहट में बिकवाली) बढ़ जाती है.

विज्ञापन

तकनीकी स्तर: निफ्टी 25,700 के नीचे
तकनीकी चार्ट पर 25,700 का स्तर एक बहुत मजबूत ‘सपोर्ट’ (Support) माना जा रहा था. इसके नीचे जाने का मतलब है कि अब बाजार 25450 – 25300 के स्तर की ओर फिसल सकता है. सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो, बैंकिंग (ICICI, HDFC Bank) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में देखी गई.

तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों का डर
कंपनियों के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे आने शुरू होने वाले हैं. निवेशकों को डर है कि मांग में कमी के कारण कॉर्पोरेट आय की वृद्धि धीमी रह सकती है, जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते TCS और Infosys जैसे बड़े नामों से होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ