Stock Market Crash: जहां दीवाली के अवसर पर शेयर मार्केट में स्पेशल सेशन यानी मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन तेजी देखने को मिली थी, तो वहीं आज यानी 4 नवंबर को शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,250 अंक की गिरावट के साथ 78,465 पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, एनएसई निफ्टी भी 417 अंक टूटकर 23,885 अंक पर ट्रेड कर रहा है। इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को आज अब तक करीब 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जबकि अक्टूबर महीने में करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब चुकी है। आइए समझते हैं कि इस गिरावट की मुख्य वजहें क्या हैं और आगे बाजार में क्या रुझान हो सकता है।
Sensex और Nifty50 में गिरावट की 3 वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आगामी चुनाव ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता पैदा की है। इलेक्शन रिजल्ट्स का असर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और ब्याज दरों पर पड़ सकता है, जो भारतीय बाजारों को भी एफेक्ट कर सकता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के परिणामों को लेकर बाजार में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: छठ पर नहीं मिल रही टिकट? इन 4 नवंबर से चलने वाली ट्रेनों में कर सकते हैं ट्राई, ये रही लिस्ट
फेडरल रिजर्व की बैठक
7 नवंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व पॉलिसी मीटिंग होने वाली है। इस बैठक में संभावित ब्याज दरों में बदलाव को लेकर संशय ने इन्वेस्टर्स को बेचैन कर दिया है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। अगर ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ती है तो इससे इन्वेस्टर्स का व्यवहार बदल सकता है।
दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे
दूसरी तिमाही में कई दिग्गज कंपनियों के परिणाम खराब रहे हैं, जिससे बाजार में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में निफ्टी की प्रति शेयर आय (EPS) वृद्धि 10% से कम रह सकती है, जिससे अभी की इवैल्यूएशन को बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।
संबंधित खबरें
DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
44 mins agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
4 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
5 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
21 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
23 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
23 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines