हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, आज के टॉप गेनर में BPCL तो HCL Tech पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज गिरावट का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 104 अंक और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ खुला।

भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (6 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 104 अंकों की गिरावट के साथ 59,585 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की नरमी के साथ 17,527 के स्तर पर खुला।

इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 583 अंकों की उछाल के साथ 59,689 और एनएसई का निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,557 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्‍स 30 के 22 शेयर हरे निशान में तो 8 लाल निशान में बंद हुए थे।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,036 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,213 शेयर तेजी, 727 गिरावट तो 96 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 36 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बीपीसीएल, लार्सन, डा रेड्डी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक, एशियन पेंट, एचयूएल, कोटक महिन्द्रा, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूती के साथ 81.87 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 82.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • बुधवार (5 April 2023): सेंसेक्‍स करीब 583 अंकों की तेजी के साथ 59,689 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 159 अंकों की मजबूती के साथ 17,557 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार (4 April 2023): मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे।
  • सोमवार (3 April 2023): सेंसेक्‍स करीब 115 अंक चढ़कर 59,106 और निफ्टी करीब 38 अंकों की मजबूती के साथ 17,398 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • शुक्रवार (31 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 1013 अंकों की तेजी के साथ 58,991 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 279 अंकों की मजबूती के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola