हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार पर कोरोना का साया, लगातार चौथे दिन Sensex धड़ाम, Nifty भी लुढ़का

विज्ञापन

Share Market Update: चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज लगातार चौथे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रूख है। आज भी सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स में 625 और निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट से साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 625 अंकों की तेजी के साथ 60,200 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 150 अंक गिरावट के साथ 18 हजार के नीचे लुढ़कर 17,977 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें भारतीय बाजार बीते तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट के साथ बाजार बंद हो रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (22 December 2022) को लगातार तीसरे भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 241 अंक टूट कर 60,826 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 71 अंक लुढ़कर 18,127 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो डा रेड्डी लैब, सन फार्मा, सिपला, ओएनजीसी, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट, टाटा स्टील, विप्रो, इनफोसिस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

इस हफ्ते कारोबारी चौथे दिन आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरकर 82.79 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 82.76 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (22 December): सेंसेक्स 241 अंकों की गिरावट के साथ 60,826 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 71 अंकों की नरमी के साथ 18,127 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (21 December): सेंसेक्स 636 अंकों की गिरावट के साथ 61,067 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 186 अंकों की नरमी के साथ 18,199 अंक पर बंद हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola