EPFO UPI Withdrawal: अब Google Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा! दिसंबर से लागू हो सकते हैं नए नियम

EPFO UPI Withdrawal Facility : ईपीएफओ जल्द UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है. जानिए UAN को UPI से जोड़ने की प्रक्रिया और 75% निकासी का नियम क्‍या है.

EPFO new rule

अब UPI से PF का पैसा निकल सकेगा. जानिए कब ये सुविधा शुरू होगी और क्या हैं नए नियम. (फोटो क्रेड‍िट - एआई )

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. अब पीएफ (PF) का पैसा निकालने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया का हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

सरकार और ईपीएफओ अब ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे आप गूगल पे, फोनपे या भीम (BHIM) जैसे UPI ऐप्स के जरिए सीधे अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ ने इस सुविधा की टेस्टिंग कुछ प्रमुख बैंकों के साथ शुरू कर दी है और सब कुछ ठीक रहा तो यह सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे काम करेगी UPI से PF निकालने की नई व्यवस्था?

मौजूदा समय में जब आप पीएफ निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम (Claim) करते हैं, तो क्लेम अप्रूव होने और पैसा बैंक खाते में आने में कई दिन लग जाते हैं. नई योजना के तहत ईपीएफओ आपके UAN (Universal Account Number) को आपके यूपीआई अकाउंट से लिंक कर देगा. रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ एक खास मोबाइल ऐप भी ला सकता है, जो भीम (BHIM) और अन्य यूपीआई ऐप्स के साथ मिलकर काम करेगा. इससे क्लेम की प्रक्रिया बेहद तेज हो जाएगी और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.

क्या आप जब चाहें पूरा PF पैसा निकाल पाएंगे?
यूपीआई की सुविधा मिलने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप जब चाहें अपना पूरा फंड खाली कर दें. ईपीएफओ ने इसके लिए कुछ कड़े नियम तय किए हैं. आप अपने कुल योग्य पीएफ बैलेंस का केवल 75% तक पैसा ही UPI के जरिए निकाल सकेंगे. खाते में कम से कम 25% रकम हमेशा जमा रखनी होगी, ताकि आपकी रिटायर्ड लाइफ सुरक्षित रहे और उस पर टैक्स-फ्री ब्याज (Tax-Free Interest) मिलता रहे. यह पैसा आप बीमारी, शादी, बच्चों की पढ़ाई या घर बनाने/खरीदने जैसी जरूरी वित्तीय जरूरतों के लिए एडवांस के रूप में निकाल पाएंगे.

विज्ञापन

12 साल बाद बढ़ी PF की सैलरी लिमिट
यूपीआई सुविधा के साथ-साथ केंद्र सरकार ने नौकरीपेशा वर्ग को एक और बड़ा झटका-कम-तोहफा दिया है. पीएफ कवरेज के लिए अनिवार्य वेतन सीमा (Salary Limit) को 15,000 प्रति माह से बढ़ाकर 25000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. यह बदलाव पूरे 12 साल बाद किया गया है.

केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव के अनुसार, इस फैसले से करीब 51 लाख और कर्मचारी मैंडेटरी पीएफ कवरेज के दायरे में आ जाएंगे, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी. बता दें कि ईपीएफओ के कुल 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इसका कुल फंड साइज लगभग 26 लाख करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

ईपीएफओ का यह कदम एमर्जेंसी के समय पैसों की किल्लत झेल रहे कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगा. अब अस्पताल या किसी अचानक आई जरूरत के समय आपको हफ्तों क्लेम पास होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ