Stock Market Opening: शेयर बाजार गुलजार, आज के टॉप गेनर में नेस्ले तो टेक महिन्द्रा पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजारों से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में रौनक देखी जा रही है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में करीब 334 और निफ्टी में 72 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज बाजार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 334.32 अंक यानी 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 57,963.27 के लेवल पर ओपन हुआ है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 72.00 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17,060.40 पर खुलने में कामयाब रहा है.
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज शुक्रवार (21 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 360 अंकों की तेजी के साथ 57,628 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 111 अंकों की उछाल के साथ 16,988 के स्तर पर खुला।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,324 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,641 शेयर तेजी, 579 गिरावट तो 104 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 40 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 72 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.57 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Aaj Ka Mandi Bhav: सरसों, मूंग और चना के नए रेट आए सामने, देखें- क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: