Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (19 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्‍स जहां लाल निशान पर खुला है वहीं न‍िफ्टी हरे न‍िशान पर खुले हैं।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 93 अंकों की गिरावट के साथ 58,747 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 10 अंकों की बढ़त के के साथ 17,540 के स्तर पर खुला है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,105 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें करीब 1,075 शेयर तेजी तो 848 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 182 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 82 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 7 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो फिनसर्व, एमएंडएम, इंफोसिस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावरग्रिड, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, भारती एयरटेल एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।

डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 79.67 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 79.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

शुक्रवार (16 September): सेंसेक्स 1,093 अंकों की गिरावट के साथ 58,840 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346 अंकों की गिरावट के साथ 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (15 September): सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 59,934 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 126 अंक लुढ़कर 17,877 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (14 September): सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 60,346 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66 की गिरावट के साथ 18,003 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (13 September): सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।

सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ