Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से तीसरे दिन आज बुधवार (16 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 164 अंक और निफ्टी में 5 अंकों की नरमी देखने को मिली।
अभी पढ़ें – Fixed Deposit Rules: बड़ी खबर! RBI ने बदले FD के बड़े नियम, नुकसान से बचने के लिए जल्द पढ़ें ये खबर
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 164 अंकों की गिरावट के साथ 61,709 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 5 अंक गिरकर 18,398 के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स 250 अंको की बढ़त के साथ 61,872 पर बंद हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,403 पर बंद हुआ। निफ्टी का यहा अब तक का तीसरा सबसे ऊंचाई है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,191 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,248 शेयर तेजी तो 804 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 139 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो रेड्डीज लैबोरेटरीज, विप्रो, मारुति, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाइटन, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एलएंटडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, नेस्ले, एमएंडएम, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, बजाज फिनसर्व समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – NPS Rules Change: PFRDA ने जारी किया नया एग्जिट फॉर्म, अब सिर्फ एक बार भरें, जानिए- नए बदलाव
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
4 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines