हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में रफ्तार पर ब्रेक, Sensex और Nifty में गिरावट

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से पहले दिन आज सोमवार (14 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 29 अंक और निफ्टी में 26 अंकों की गिवारट देखने को मिली। सेंसेक्स 61700 और निफ्टी 18370 से उपर ट्रेड कर रहा है।

अभी पढ़ें – Gold Price Today 14th November: रॉकेट के रफ्तार से बढ़ रहा है सोने का भाव, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 29 अंकों की कमजोरी के साथ 61,765 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 26 अंक गिरकर 18,269 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 3,601 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 1,756 शेयर तेजी तो 1,690 गिरावट के साथ खुली। जबकि 155 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 85 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 22 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो हिन्डाल्को, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्लू स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो डा रेड्डी लैब, देवी लैब, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, एसबीआई, ओएनजीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 28 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे की मजबूती के साथ 80.52 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1.01 रुपये की मजबूती के साथ 80.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, पंप जाने से पहले जानें भाव

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Adipex)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola