Share Market Update: शेयर बाजार में आज बल्ले-बल्ले: सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24200 के पार! जानें तेजी के 4 बड़े कारण

Share Market News: भारतीय आईटी और टेक सेक्टर ने इस वैश्विक दबाव को झेलते हुए शानदार मजबूती दिखाई. आईटी शेयरों की इस चमक ने निफ्टी को ऊपर खींचने में बड़ा योगदान दिया.

शेयर बाजार में क्यों आया उफान? सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, जानें तेजी के 4 मुख्य कारण.

शेयर बाजार में क्यों आया उफान? सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, जानें तेजी के 4 मुख्य कारण.

विज्ञापन

Share Market Update Today: कल तक बाजार में जो हल्की सुस्ती और सुसकी देखने को मिल रही थी, आज वो पूरी तरह गायब हो गई. बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. सेंसेक्स करीब 800 पॉइंट उछल गया, तो वहीं निफ्टी ने भी 24200 का स्तर पार कर लिया. मजेदार बात यह है कि कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद दलाल स्ट्रीट पर यह रॉकेट वाली तेजी देखने को मिली है.

आइए समझते हैं कि आज बाजार में आई इस हरियाली के पीछे कौन-से 4 बड़े कारण हैं:

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों (FIIs) का बढ़ा भरोसा

बाजार की इस तेजी के सबसे बड़े हीरो विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) रहे. ग्लोबल स्तर पर उतार-चढ़ाव के बावजूद मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की. जब विदेशी पैसा बाजार में आता है, तो बाकी निवेशकों का भरोसा भी अपने आप बढ़ जाता है.

ग्लोबल AI बिकवाली का भारत पर बेअसर रहना
दुनियाभर के शेयर बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही थी. लेकिन भारतीय आईटी और टेक सेक्टर ने इस वैश्विक दबाव को झेलते हुए शानदार मजबूती दिखाई. आईटी शेयरों की इस चमक ने निफ्टी को ऊपर खींचने में बड़ा योगदान दिया.

रुपये में मजबूती
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आज मजबूती देखने को मिली. जब रुपया मजबूत होता है, तो देश के लिए आयात (Import) करना सस्ता हो जाता है और विदेशी निवेशकों के लिए भारत में पैसा लगाना और आकर्षक हो जाता है. रुपये की इस बढ़त ने बाज़ार का मूड और बना दिया.

विज्ञापन

अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed) से राहत की उम्मीद
आज अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) का फैसला आने वाला है. बाजार को पूरी उम्मीद है कि फेड फिलहाल ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगा और उन्हें स्थिर रखेगा. ब्याज दरें न बढ़ने की उम्मीद से वैश्‍व‍िक बाजारों में राहत की सांस ली गई, जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला.

आगे के लिए क्या है सलाह?
भले ही आज सेंसेक्स और निफ्टी ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, लेकिन क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम और मिडिल ईस्ट का तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इसलिए आने वाले दिनों में थोड़ी सतर्कता बनाए रखें और केवल अच्छी कंपनियों (Quality Stocks) पर ही दांव लगाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ