Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22600 के नीचे; बैंकिंग शेयरों ने डुबोई लुटिया

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हो रहा है। ईरान युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के बीच विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने बाजार की कमर तोड़ दी है। सेंसेक्स (Sensex) करीब 1000 अंक टूट गया है, जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए हैं।

share market today (2)

शेयर बाजार में ग‍िरावट

विज्ञापन

Share Market Crash Today : सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा फिसल गया, वहीं निफ्टी 22,600 के अहम स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है। बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान बैंकिंग और ऑटो सेक्टर का रहा है।

बैंकों ने डुबोया बाजार, मेटल ने संभाला

आज के कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

टॉप लूजर्स: Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, SBI और Shriram Finance जैसे दिग्गज शेयर 1-2% तक टूट गए हैं।

टॉप गेनर्स: बाजार की इस सुनामी के बीच केवल Hindalco और ONGC जैसे मेटल और ऑइल स्टॉक्स ही हरे निशान में बने हुए हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप: छोटे और मझोले शेयरों में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रिटेल निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

ACME Solar: 150 करोड़ रुपये का GST नोटिस
मार्केट क्रैश के बीच ACME Solar Holdings चर्चा में है। कंपनी को महानिदेशालय (DGGI) राजस्थान से 149.73 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस (GST Demand Notice) मिला है। यह डिमांड अप्रैल 2021 से मार्च 2025 की अवधि के लिए है।

विज्ञापन

हालांक‍ि पॉजिटिव खबर ये है क‍ि झटके के बावजूद कंपनी ने राजस्थान के बीकानेर में अपने BESS प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इसी वजह से खबर लिखे जाने तक शेयर में 0.15% की मामूली बढ़त देखी गई।

क्यों गिर रहा है बाजार?
विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें $116 के पार पहुंच गई हैं। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FPI) द्वारा मार्च में की गई $12 बिलियन की रिकॉर्ड बिकवाली ने बाजार में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ