हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

LIC Mutual Fund: एलआईसी म्यूचुअल फंड ने घटाई SIP की लिमिट

LIC Mutual Fund: LIC म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। म्यूचुअल फंड के लिए डेली, मंथली और क्वार्टर SIP लिमिट को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन

LIC Mutual Fund: म्यूचुअल फंड या SIP इन्वेस्टमेंट का आसान और किफायती तरीका है, जिसमें बहुत लोग निवेश करते हैं। अगर आप एक अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं तो  LIC Mutual Fund एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने छोटे निवेशकों के लिए निवेश शुरू करना आसान बना दिया है। AMC ने डेली  सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) अमाउंट को घटाकर 100 रुपये कर दिया है।

हालांकि यह कुछ चुनिंदा प्लान के लिए है,  जिसमें सिर्फ 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल्स में SIP शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा LIC MF ने अपने लिक्विड फंड में डेली SIP ऑप्शन पेश किया है, जिससे इन्वेस्टर्स अपने पैसों को बढ़ा सकता है।  Mutual Fund काफी लोकप्रिय ऑप्शन है।

आसान होगा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट

डेली SIP के साथ-साथ म्युचूअल फंड ने मंथली और क्वार्टर SIP की लिमिट को भी कम कर दिया है। LIC MF ने कुछ प्लान के लिए मासिक SIP सीमा को घटाकर 200 रुपये और तिमाही न्यूनतम SIP सीमा को घटाकर 1,000 रुपये कर दिया है। बता दें कि ये बदलाव  16 अक्टूबर 2024 से लागू होने वाले हैं।

विज्ञापन

ये रिवाइज्ड स्टेप-अप फीचर इंवेस्टर्स को अपने SIP योगदान को बढ़ाने की अनुमति देती है। इससे इन्वेस्टर्स अब अपनी SIP अमाउंट को 100 रुपये तक बढ़ा सकते हैं। LIC MF ELSS टैक्स सेवर और LIC MF यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान को इन बदलावों से बाहर रखा गया है। ये बदलाव युवा और छोटे शहरों के लोगों को म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित करने का एक जरूरी कदम हैं।

SIP

विज्ञापन

क्या है लिमिट?

डेली SIP में 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल्स में SIP को बढ़ा सकते हैं, जिसमें कम से कम 60 किस्तें देनी होंगी। मंथली SIP 200 रुपये उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल्स में इंवेस्ट कर सकते हैं, इसकी  न्यूनतम 30 किस्तें होंगी। जबकि तिमाही न्यूनतम SIP सीमा को घटाकर 1,000 रुपये है। ये नई लिमिट सेबी के गाइडलाइन के हिसाब से सेट की गई है,  जिसने हाल ही में देश में म्यूचुअल फंड निवेश की एक्सेस में सुधार करने की पहल की है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola