Post Office SCSS Scheme: रिटायरमेंट के बाद हर महीने पाएं 20,500 रुपये की पक्की इनकम, डाकघर की इस सरकारी योजना में ऐसे करें निवेश

Post Office Senior Citizen Savings Scheme (SCSS): अगर आप र‍िटायरमेंट के बाद हर महीने 20 हजार के आसपास मंथली इनकम चाहते हैं तो डाकघर की इस शानदार योजना में न‍िवेश कर सकते हैं. जान‍िये क‍िस उम्र से क‍ितना न‍िवेश करने पर आपको र‍िटायरमेंट के बाद हर महीने 20,500 रुपये म‍िलेंगे.

Post Office Senior Citizen Savings Scheme Interest Rate 8.2 Percent: Maximum Investment 30 Lakhs and Monthly Income Calculation in Hindi.

इस योजना में कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक एकमुश्त जमा किए जा सकते हैं. (फोटो - एआई)

Post Office SCSS Scheme: रिटायरमेंट के बाद हर किसी को एक निश्‍च‍ित और नियमित आय की जरूरत होती है, ताकि बुढ़ापे में पैसों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े. ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक बेहद सुरक्षित और बेहतरीन ऑप्‍शन है. इस सरकारी योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये तक का निवेश करके सालाना 2.46 लाख रुपये यानी औसतन 20,500 रुपये प्रति महीने तक की कमाई की जा सकती है. इस योजना के क्या नियम हैं और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है, जानें.

विज्ञापन

8.2% ब्याज और सुरक्षित निवेश

इस योजना के तहत फिलहाल सालाना 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. खाता खुलते समय जो ब्याज दर लागू होती है, वही पूरे मेच्योरिटी पीरियड तक मिलती है. चूंकि यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें शेयर बाजार की तरह पैसे डूबने का कोई जोखिम नहीं रहता है. हालांकि इससे औसतन 20,500 रुपये महीने की कमाई होती है, लेकिन इसका ब्याज हर महीने न मिलकर हर तीन महीने पर आपके खाते में भेजा जाता है. यानी हर 3 महीने पर 61,500 रुपये की रकम आपके खाते में आएगी.

विज्ञापन

कौन खुलवा सकता है यह खाता?
आमतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं. जो लोग 55 से 60 वर्ष की आयु के बीच रिटायर हुए हैं जैसे वीआरएस लेने वाले कर्मचारी, वे भी शर्त पूरी होने पर खाता खुलवा सकते हैं. इसके अलावा, डिफेंस से रिटायर होने वाले कर्मी 50 साल की उम्र के बाद भी निवेश कर सकते हैं. इसमें कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक एकमुश्त जमा किए जा सकते हैं.

30 लाख रुपये के निवेश पर गणित को ऐसे समझें
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अधिकतम 30,00,000 रुपये का निवेश करता है, तो 8.2% ब्याज दर के हिसाब से उसका हिसाब कुछ इस तरह होगा:

विज्ञापन

सालाना ब्याज: 2,46,000 रुपये
हर 3 महीने मिलने वाली रकम : 61,500 रुपये
औसतन मासिक कमाई: 20,500 रुपये

इस योजना की अवधि 5 साल की होती है. समय पूरा होने पर आपका पूरा मूलधन वापस मिल जाता है. हालांकि, नियमों के तहत इसे आगे 3 साल के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ