Stock Market Prediction: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। बाजार में अगले महीने यानी फरवरी में भूचाल आने की आशंका है। ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि फरवरी में शेयर मार्केट इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इस आपदा को कुछ लोग अवसर में भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गिरावट कीमती चीजों के डिस्काउंट पर मिलने का मौका भी है। ऐसे में तुरंत और सावधानी से फैसला लेने वाले इसका लाभ उठा सकते हैं।
2013 में ही चेताया था
एक सोशल मीडिया पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि मैंने 2013 में लिखी अपनी पुस्तक Rich Dads Prophecy में ही इसकी चेतावनी दे दी थी। मैंने कहा था कि शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी आने वाली है और फरवरी 2025 में ऐसा होगा। बता दें कि शेयर मार्केट की चाल पिछले साल के आखिरी महीने से सुस्त हो गई है। हाल ही में उसने कई गिरावट देखी हैं। ऐसे में अगर रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो निवेशकों में हाहाकार मच जाएगा।
यह भी पढ़ें – Success Story: फूलों की खेती से अपनी जिंदगी महका रहे गुरनाम सिंह, सालाना लाखों की कमाई
बिटकॉइन में आएगा बूम
कियोसाकी ने संभावित गिरावट के दूसरे पहलू पर भी बात की है। उनका कहना है कि इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट उन निवेशकों के लिए एक मौका है, जो सबकुछ डिस्काउंट पर खरीदना चाहते हैं। ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने लिखा है, गिरावट में सबकुछ बिक्री पर चला जाता है। कार और मकान जैसी संपत्तियों सस्ती हो जाती हैं। उनका यह भी कहना है कि इस गिरावट से बड़ी संख्या में लोग शेयर और बॉन्ड बाजार छोड़कर बिटकॉइन में निवेश करेंगे। बिटकॉइन में उछाल आएगा।
उछला है क्रिप्टो बाजार
रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार, शेयर बाजार में अगले महीने आने वाली ऐतिहासिक गिरावट के चलते निवेशक सुरक्षित और अधिक मुनाफे वाले विकल्प तलाश करेंगे। ऐसे में बिटकॉइन में निवेश बढ़ेगा और उसकी कीमत भी तेजी से चढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी की सत्ता में वापसी के बाद से क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बिटकॉइन हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।
सिल्वर में निवेश की सलाह
‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी इन्वेस्टमेंट को लेकर टिप्स देते रहते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने लोगों को सिल्वर में निवेश की सलाह देते हुए कहा था कि जितनी जल्दी हो सके चांदी खरीदनी चाहिए, क्योंकि भविष्य इसी का है। उनका कहना था कि चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, जितना इसका इस्तेमाल बढ़ेगा उतनी ही इसकी कीमत चढ़ेगी। इसलिए भले ही आप चांदी में छोटा इन्वेस्टमेंट करें, लेकिन करें जरूर। भविष्य में चांदी आपको जबरदस्त मुनाफा कमाकर देगी।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
6 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
8 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
8 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
9 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
10 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
12 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
13 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
14 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
14 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines