RBI ने IIFL फाइनेंस को दिया बड़ा झटका, नए गोल्ड लोन देने पर क्यों लगाई रोक?

RBI Action IIFL Finance: आरबीआई ने कुछ समय पहले पेटीएम पर कार्रवाई की थी। अब दिग्गज फाइनेंस कंपनी आईआईएफएल पर एक्शन लिया गया है। जिसके अनुसार, नए गोल्ड लोन देने पर रोक लगाई गई है। हालांकि पुराने गोल्ड लोन पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

RBI bars IIFL Finance

RBI का IIFL Finance पर एक्शन।

विज्ञापन

RBI Action IIFL Finance: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। हाल ही में पेटीएम पर एक्शन लेने के बाद आरबीआई ने सोमवार को आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की। आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से गोल्ड लोन देने पर रोक लगा दी है।

सुपरवाइजरी चिंताओं को लेकर लिया गया एक्शन

ये एक्शन सोने की शुद्धता को परखने और प्रमाणित करने में सुपरवाइजरी चिंताओं को लेकर लिया गया है। IIFL फाइनेंस के लोन-टू वैल्यू रेशो में गड़बड़ियां पाई गई हैं। इसका स्पेशल ऑडिट भी होगा। आईआईएफएल फाइनेंस कई प्रकार के लोन और मॉर्गेज देता है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक्शन केवल गोल्ड लोन को लेकर है। बाकी लोन पहले के अनुसार चलते रहेंगे। पिछले गोल्ड लोन पर भी इसका असर नहीं होगा, लेकिन अब नए गोल्ड लोन नहीं दिए जा सकेंगे।

विज्ञापन

की जाएगी समीक्षा

हालांकि इस कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। आरबीआई के अनुसार, एक विशेष ऑडिट के पूरा होने और आरबीआई निरीक्षण के निष्कर्षों को कंपनी की ओर से सुधारने के बाद इस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। रिजर्व बैंक ने 31 मार्च, 2023 तक की वित्तीय स्थिति के अनुसार कंपनी का निरीक्षण किया था।

ग्राहकों के हितों पर प्रभाव

कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में सुपरवाइजरी से रिलेटेड कुछ गड़बड़ियां देखी गई हैं। इसमें लोन की मंजूरी के समय और डिफॉल्ट पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और शुद्ध वजन को परखने और प्रमाणित करने में गंभीर खामियां शामिल हैं। आरबीआई के अनुसार, ये प्रक्रियाएं नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही ग्राहकों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन से इस बारे में कई बार बात भी की जा चुकी है, हालांकि कोई असर और सुधार देखने को नहीं मिला। आरबीआई ने कहा- “इससे ग्राहकों के समग्र हित में प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया है।”

विज्ञापन

500 से ज्यादा शहरों में 2,600 से अधिक ब्रांच

आईआईएफएल भारत में फाइनेंस के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। आईआईएफएल होम फाइनेंस, आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड और आईआईएफएल ओपन फिनटेक के साथ ये कई प्रकार के लोन और मॉर्गेज देती है। गोल्ड लोन के साथ ही होम लोन, बिजनेस लोन, माइक्रोफाइनेंस, डेवलपर और कंस्ट्रक्शन जैसे लोन शामिल हैं। आईआईएफएल की 500 से अधिक शहरों में 2,600 से ज्यादा ब्रांच हैं।

विज्ञापन

स्टॉक पर पड़ सकता है असर

माना जा रहा है कि आरबीआई के इस फैसले से स्टॉक पर असर पड़ सकता है। एक साल में आईआईएफएल के स्टॉक का रिटर्न 34 परसेंट है। सोमवार को IIFL Finance का स्टॉक 3.35 फीसदी गिरा। यह 598.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ