Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद जब आय का कोई नियमित स्रोत नहीं होता, तो जीवन भर की बचत ही सबसे बड़ा सहारा होती है. हर बुजुर्ग चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उस पर उसे पर्याप्त रिटर्न मिले ताकि वह अपना बुढ़ापा आराम से बिता सके. अगर आप भी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले ऐसे इंवेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम आपके लिए सुपरहिट साबित हो सकती है.
पोस्ट की ये कौन सी स्कीम है ?
इस योजना का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) है. ये खासतौर से बुजुर्गों के लिए बनाई गई है. इसमें न केवल आपको बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिलता है, बल्कि आपका पैसा भी 100% सुरक्षित रहता है. आइये आपको बताते हैं कि वरिष्ठ नागरिक इस योजना से 5 साल में सिर्फ ब्याज से 12,30,000 रुपये की बड़ी रकम कैसे कमा सकते हैं.
IRCTC दे रहा खास ऑफर, अब EMI पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें बुकिंग डिटेल्स
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) क्या है?
SCSS (Senior Citizen Savings Scheme) भारत सरकार ने शुरू की है. ये एक छोटी बचत योजना है, जिसे खासतौर से 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए डिजाइन किया गया है. यह एक जमा योजना है जिसमें आप 5 साल के लिए एकमुश्त राशि जमा करते हैं और सरकार आपको हर तीन महीने में इस पर गारंटीकृत ब्याज देती है.
कितनी है ब्याज दर
अभी वर्तमान में इस स्कीम में 8.2% प्रति वर्ष का शानदार ब्याज मिल रहा है. ये तमाम बैंकों की एफडी से कहीं ज्यादा है.
PM Kisan 21st Installment: इन किसान के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
न्यूनतम और अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते हैं ?
आप इस स्कीम में 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और अधिकतम 30,00,000 रुपये तक इंवेस्ट कर सकते हैं.
12.30 लाख रुपये का ब्याज कैसे पाएं?
इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण इसका उच्च ब्याज रिटर्न है. आइए इसे एक आसान तरीके से समझते हैं.
PPF में सालान 1.5 लाख रुपये से अधिक निवेश करना पड़ सकता है महंगा! जानें
अगर कोई सीनिय सिटिजन इस योजना में अधिकतम सीमा यानी 30,00,000 रुपये का निवेश करता है, तो ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष के हिसाब से वार्षिक ब्याज 2,46,000 रुपये आएगा. यानी 30,00,000 का 8.2% = 2,46,000.
5 साल में ये 12,30,000 (2,46,000 x 5 = 12,30,000) हो जाएगा. बता दें कि पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में हर तीन महीने में ब्याज का भुगतान होता है. यानी हर तीन महीने में 61,500 रुपये की राशि आपके खाते में जमा की जाएगी, जो 5 साल में 12,30,000 रुपये हो जाएगी.
इस तरह मैच्योरिटी पर आपको 5 साल के बाद 42,30,000 रुपये (30 लाख प्लस कुल ब्याज 12.30 लाख रुपये) मिलेंगे.
इस योजना में कौन निवेश कर सकता है?
कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो, इसमें निवेश कर सकता है. वहीं, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाले सिविल क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों और रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त होने वालों को कुछ शर्तों के साथ आयु सीमा में छूट दी जाती है.
टैक्स छूट के क्या नियम हैं
SCSS में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की कर छूट का लाभ मिलता है. ध्यान रहे कि इस योजना से प्राप्त ब्याज कर योग्य है. अगर किसी वित्तीय वर्ष में ब्याज राशि 1,00,000 रुपये से अधिक है, तो TDS काटा जाता है.
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 hr agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 hr agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
2 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
16 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
19 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
20 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
21 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines